Redmi 8 और Redmi 8A लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं

Redmi 8, Redmi 8A: Xiaomi के रेडमी 8 और रेडमी 8ए फोन को सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।

Redmi 8 और Redmi 8A लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं

Photo Credit: SlashLeaks

Redmi 8, Redmi 8A: रेडमी 8 और रेडमी 8ए लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं

ख़ास बातें
  • Redmi 8 Camera में हो सकते हैं चार रियर कैमरे
  • Redmi 8A मॉडल नंबर M1908C3KG के साथ लिस्ट
  • रेडमी 8 मॉडल नंबर M1908C3IG के साथ लिस्ट
विज्ञापन
Redmi 8, Redmi 8A: Xiaomi की Redmi 8 Series से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं और अब रेडमी 8 और रेडमी 8ए फोन को थाईलैंड सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट कर दिया गया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि Redmi 8 और Redmi 8A लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। रेडमी 8 स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं, पता चला था कि फोन में 6.21 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर चिपसेट, 4 जीबी तक रैम, 64 जीबी तक स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।

Redmi 8 और Redmi 8A स्मार्टफोन के मॉडल नंबर M1908C3IG और M1908C3KG को एनबीटीसी पर लिस्ट किया गया है। याद करा दें कि फोन पहले भी समान मॉडल नंबर के साथ यूएस एफसीसी और टीना पर लिस्ट किए जा चुके हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि Xiaomi टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पर कड़ी मेहनत कर रही है और स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एनबीटीसी लिस्टिंग से रेडमी 8 और रेडमी 8ए के बारे में कोई विशेष जानकारी तो सामने नहीं आई है। लिस्टिंग को सबसे पहले टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने स्पॉट किया है।

रेडमी 8 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं साथ ही इस फोन को वाटरड्रॉप-नॉच के साथ उतारा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। Redmi 8 के दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है।

रेडमी 8ए की टीना लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है। Redmi 8A के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हो सकते हैं और इसके प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलाव फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम होने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »