Redmi 8 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, तस्वीर लीक

Redmi 8 Specifications: Xiaomi के आगामी रेडमी 8 स्मार्टफोन की तस्वीर एवं स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जानें शाओमी के नए हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8 के फ्रंट पैनल पर है पतला बॉर्डर
  • रेडमी 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Redmi 8 Camera: रेडमी 8 के पिछले हिस्से में कैमरा थोड़ा उभरा हुआ है

Redmi 8: रेडमी 8 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, तस्वीर लीक

Redmi 8 Specifications: Xiaomi के आगामी रेडमी 8 स्मार्टफोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। रेडमी 8 की लीक हुई तस्वीर में फोन का फ्रंट एवं बैक पैनल नज़र आ रहा है। लीक रेंडर इस बात का संकेत दे रहा है कि शाओमी Redmi 8 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, नए डिस्प्ले और वाटरड्रॉप-नॉच डिज़ाइन के साथ आ सकता है। रेडमी 8 रेंडर के अलावा हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

लीक हुई Redmi 8 स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 439 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी 8 के चार कलर वेरिएंट उतारे जा सकते हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि रेडमी 8 के 8 जीबी तक रैम वेरिएंट हो सकते हैं।
 

Redmi 8 Camera: रेडमी 8 के पिछले हिस्से में हैं दो सेंसर
Photo Credit: Twitter/ Sudhanshu Ambhore

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने अपने ट्विटर हैंडल से Redmi 8 रेंडर को लीक किया है। तस्वीर में रेडमी फोन वाटरड्रॉप-नॉच डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है। वहीं, फोन के पिछले हिस्से में दो सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।

जैसा कि रेंडर में दिखाई दे रहा है कि रेडमी 8 के निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ सिंगल स्पीकर ग्रिल, प्राइमरी माइक्रोफोन और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कैमरा थोड़ा उभरा हुआ है। Redmi 8A की तरह फ्रंट पैनल पर रेडमी लोगो के लिए थोड़ा बॉर्डर दिया गया है।
 

Redmi 8 specifications (लीक)

टिप्स्टर ने दावा किया है कि रेडमी 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10.0.1.3 पर चलेगा और इसके चार कलर वेरिएंट होंगे, एश, ब्लू, ग्रीन और रेड। फोन में Redmi 8A और Redmi 7A की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisement

Xiaomi ने Redmi 8 के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है। रेडमी 8 फोन पहले ही थाईलैंड सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट किया जा चुका है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 8, Redmi 8 specifications, Redmi, Xiaomi, redmi 8 phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  2. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  3. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  4. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  5. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  6. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  7. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  8. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  9. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  10. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.