Redmi 7A का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Redmi 7A के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ब्रांड के रेडमी 7ए के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानें।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 17 जुलाई 2019 16:44 IST
ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है रेडमी 7ए में
  • 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है Redmi 7A में
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है

Redmi 7A का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Xiaomi का लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi 7A के नए फॉगी गोल्ड कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल शाओमी ने रेडमी 7ए के इस नए कलर वेरिएंट को चीनी मार्केट के लिए लॉन्च किया है। चीन में अब रेडमी 7ए के तीन कलर वेरिएंट हो गए हैं। याद करा दें कि रेडमी 7ए को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

रेडमी 7ए (रिव्यू) का नया फॉगी गोल्ड कलर वेरिएंट चीन में कंपनी के आधिकारिक मी ऑनलाइन स्टोर पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस नए वेरिएंट को भी समान कीमत पर बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन रुपये है।
 

Redmi 7A Price in India: रेडमी 7ए की भारत में कीमत 5,999 रुपये से शुरू

इस दाम में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। वहीं, इसका 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन है। चीन में इसका तीसरा वेरिएंट भी है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से है और इस वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन है।

 

Redmi 7A Specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है।
Advertisement

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.