Redmi 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 3900 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे से होगा लैस

थाइलैंड और इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद Xiaomi Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली है।

Redmi 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 3900 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे से होगा लैस
ख़ास बातें
  • 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी रेडमी 7 में
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा Redmi 7
  • Redmi 7 लॉन्च से बहुत दूर नहीं
विज्ञापन
थाइलैंड और इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद Xiaomi Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली है। यहां पर शाओमी के इस फोन को M1810F6LE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। लेकिन रेडमी 6 के इस अपग्रेडेड हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी+ स्क्रीन, 3,900 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। यह भी साफ नहीं है कि Xiaomi अपने Redmi 7 हैंडसेट को कब तक लॉन्च करेगी। लेकिन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने के बाद साफ है कि फोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी। 3,900 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। TENAA लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी GizmoChina द्वारा दी गई।

चीन में Xiaomi 18 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि कंपनी इसी इवेंट में Redmi 7 से भी पर्दा उठाए।

Redmi के अन्य फोन की तरह Redmi 7 भी चीन में लॉन्च होने के बाद भारत में पेश किया जाएगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »