Redmi 7 और Realme 3 में कौन बेहतर?

Realme 3 और Redmi 7 की शुरुआती कीमत में 1,000 रुपये का अंतर है। दाम का यह अंतर दोनों फोन को एक-दूसरे से कितना अलग बनाता है? इनमें से कौन सा हैंडसेट आपकी जरूरत के हिसाब से बना है? पाएं इस सवाल का जवाब...

Redmi 7 और Realme 3 में कौन बेहतर?
ख़ास बातें
  • Redmi 7 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है
  • रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • Realme 3 और Redmi 7 की शुरुआती कीमत में 1,000 रुपये का अंतर
विज्ञापन
शाओमी में अपने पोर्टफोलियो में दो नए बजट स्मार्टफोन उतारे हैं। हम Redmi 7 और Redmi Y3 की बात कर रहे हैं। Redmi 7 हैंडसेट कंपनी की रेडमी सीरीज़ का लेटेस्ट प्रोडक्ट है। यह डिज़ाइन और हार्डवेयर के मामले में रेडमी 6 का अपग्रेड है। दूसरी तरफ, Realme 3 भी ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आता है। Realme 2 की तुलना में इसका प्रोसेसर पावरफुल है और कैमरे भी बेहतर हैं।

Realme 3 और Redmi 7 की शुरुआती कीमत में 1,000 रुपये का अंतर है। दाम का यह अंतर दोनों फोन को एक-दूसरे से कितना अलग बनाता है? इनमें से कौन सा हैंडसेट आपकी जरूरत के हिसाब से बना है। इसलिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर रियलमी 3 और रेडमी 7 की तुलना की है।
 

Redmi 7 vs Realme 3: भारत में कीमत

रैम और स्टोरेज पर आधारित रेडमी 7 के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। Redmi 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 7,999 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन कॉमेट ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और लूनर रेड रंग में आएगा। रेडमी 7 की पहली सेल 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित होगी।

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलता है। Realme 3 को डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।
 

Redmi 7 बनाम Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट दो रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी और 3 जीबी। स्टोरेज का एक मात्र विकल्प 32 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बता दें कि इस हैंडसेट में अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

रियलमी 3 बनाम शाओमी रेडमी 7

  रियलमी 3 शाओमी रेडमी 7
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.206.26
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल720x1520 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-269
हार्डवेयर
प्रोसेसर2.1 गीगाहर्ट्ज़1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलमीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
रैम3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहां
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.29-micron) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैशहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.0)
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनColorOS 6MIUI 10
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी ओटीजीहां-
माइक्रो यूएसबीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई-हां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई-हां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  2. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  3. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  4. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  5. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  7. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
  10. Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »