• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा

Apple आज ग्लोबल स्तर पर अपनी iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे।

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1199 (लगभग ₹1,44,900) हो सकती है।
  • iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत $1299 (लगभग ₹1,59,900) हो सकती है।
  • iPhone Duo (Fold) की शुरुआती कीमत $2299 (लगभग ₹2,49,900) हो सकती है।
विज्ञापन

Apple आज ग्लोबल स्तर पर अपनी iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। इसके अलावा कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से पेश होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार कंपनी स्टैंडर्ड आईफोन 18 और आईफोन एयर 2 को इस इवेंट में पेश नहीं कर रही है जो कि एक अलग इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। लॉन्च से पहले ही आगामी आईफोन की कीमत लीक हो गई हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से लेकर iPhone Duo (Fold) या iPhone Ultra (संभावित नाम) की कीमत कितनी हो सकती है। आइए आगामी Apple आईफोन की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर योगोश बरार की X पोस्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro, Pro Max बीते साल लॉन्च हुए आईफोन की कीमत में करीबन ₹10,000 महंगे हो सकते हैं। हालांकि, ये सभी अनुमानित कीमतें हैं और सटीक दाम की जानकारी आज रात को एप्पल के लॉन्च इवेंट में सामने आएंगी। अगर ये आईफोन इन कीमतों पर लॉन्च किए जाते हैं तो ये भारत में उपलब्ध सबसे महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक बन जाएंगे।

iPhone 18 Pro, Pro Max Price (Expected)


iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1199 (लगभग ₹1,44,900) हो सकती है। जबकि बीते साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro की (256GB स्टोरेज वेरिएंट) शुरुआती कीमत ₹1,34,900 थी, जिसकी तुलना में आज लॉन्च होने वाले 18 Pro की शुरुआती कीमत करीबन ₹10 हजार ज्यादा होगी।

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत $1299 (लगभग ₹1,59,900) हो सकती है। वहीं सितंबर, 2025 में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro Max की (256GB स्टोरेज वेरिएंट) शुरुआती कीमत ₹1,49,900 थी, जिसके मुकाबले में आज लॉन्च होने वाले 18 Pro Max  की शुरुआती कीमत करीबन ₹10,000 ज्यादा होगी।

iPhone Duo (Fold) की शुरुआती कीमत $2299 (लगभग ₹2,49,900) हो सकती है। कंपनी पहली बार फोल्डेबल आईफोन लेकर आ रही है तो इसकी तुलना किसी पिछले आईफोन मॉडल से नहीं हो सकती है, लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के (12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट) की लॉन्च कीमत ₹1,99,999 के मुकाबले में यह काफी महंगा लग रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »