Redmi 7 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से है लैस

Redmi 7 को लॉन्च कर दिया गया है, जानें इसकी खासियत और कीमत के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7 की चीन में शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये)
  • रेडमी 7 के साथ Xiaomi ने चीन में उतारा Redmi Note 7 Pro
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Redmi 7 में

Redmi 7 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से है लैस

Redmi 7 को आज चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के नए बजट स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7 स्मार्टफोन 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) के साथ आएगा। Redmi 7 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Redmi 7 के साथ Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया है। पिछले माह भारत में रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर के साथ उतारा गया था। Redmi 7 स्मार्टफोन को आखिर भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Redmi 7 की कीमत

चीनी मार्केट में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 799 चीनी युआन (लगभग 8,200 रुपये) में बेचा जाएगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है। Redmi 7 के तीनों वेरिएंट ड्रीम ब्लू, चार्म नाइट रेड और ब्राइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी मार्केट में Redmi 7 की बिक्री 26 मार्च को होगी।
 

Redmi 7 की चीन में शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन

Redmi Note 7 Pro की कीमत

रेडमी 7 के साथ Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro को भी चीन में लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग  16,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। याद करा दें कि रेडमी नोट 7 प्रो के भारतीय वेरिएंट को पिछले माह लॉन्च किया गया था। भारत में Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है।
 

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट तीन रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Redmi 7 में तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Redmi 7 कैमरा

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  2. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  4. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  5. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  6. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  7. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  8. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  9. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.