Redmi 6A के तीन वेरिएंट का पता चला, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सामने आए

Redmi 6 और Redmi 6 Plus के बाद शाओमी के एक और हैंडसेट Redmi 6A के बारे में जानकारी सामने आई है। यह जानकारी चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA के ज़रिए मिली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मई 2018 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6A हैंडसेट के लिए तीन मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है
  • दो टॉप मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • बाकी बचे रेडमी 6ए के एक मॉडल में है सिंगल कैमरा सेटअप

Redmi 6A एक वेरिएंट है सिंगल कैमरे वाला

Redmi 6 और Redmi 6 Plus के बाद शाओमी के एक और हैंडसेट Redmi 6A के बारे में जानकारी सामने आई है। यह जानकारी चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA के ज़रिए मिली है। इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर पहले रेडमी 6 सीरीज़ के दो हैंडसेट को लिस्ट किया गया था। टीना वेबसाइट पर लिस्ट किए गए Redmi 6A हैंडसेट के लिए तीन मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है- M1804C3CT, M1804C3DT और M1804C3DC। रेडमी 6ए के तीनों वेरिएंट में मुख्य अंतर कैमरा सेटअप का है। दो टॉप मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और बाकी बचे एक में सिंगल कैमरा सेटअप। हालांकि, इस रेडमी फोन के तीनों वेरिएंट के डिजाइन लगभग एक जैसे हैं। आगे की तरफ पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले है और पिछला हिस्सा मेटल फिनिश वाला है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, M1804C3DT और M1804C3DC मॉडल नंबर में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस सेटअप में एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, M1804C3CT मॉडल नंबर वाले वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 6A का दो रियर कैमरे वाला वेरिएंट

आगे की तरफ से तीनों ही वेरिएंट दिखने में एक जैसे हैं। घुमावदार किनारे वाले डिस्प्ले में बेज़ल बेहद ही पतला है। यह दिखने में बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Redmi 5 जैसा लगता है। इसके अलावा रेडमी सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं और ये मेटल फिनिश के साथ आते हैं।

Redmi 6A में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की उम्मीद है। यह 5.45 इंच के एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 3000 एमएएच की होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प होंगे।
Advertisement

Redmi 6 और Redmi 6 Plus की तरह Redmi 6A के भी कई कलर वेरिएंट होंगे। अब तक ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर रंग की जानकारी मिली है। हमें रेडमी मॉडल से संबंधित और जानकारियों के लिए थोड़े और दिन का इंतज़ार करना होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi 6A, Redmi 6A, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.