Xiaomi Redmi 6 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi 6 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 19:04 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 6ए में है 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है Redmi 6
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है रेडमी 6 में

Xiaomi Redmi 6 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi 6 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। शाओमी रेडमी 6 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम वर्जन 10.2.2.0 को रोल आउट किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और कई बग फिक्स के साथ आ रहा है। फिंगरप्रिंट सेंसर से संबंधित समस्या को नए अपडेट के साथ फिक्स कर दिया गया है।

कुछ यूजर्स का कहना है कि शाओमी ने MIUI 10.2.2.0 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को Redmi 6A के लिए भी जारी कर दिया है। नए अपडेट का बिल्ड नंबर V10.2.2.0.OCGMIXM है। रेडमी 6 के लिए मीयूआई 10.2.2.0 अपडेट को जारी किए जाने की जानकारी मीयूआई फोरम से सामने आई है। शाओमी द्वारा मुहैया कराए आधिकारिक चेंजलॉग को देखने से पता चला है कि नए सॉफ्टवेयर ने एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी अपडेट कर दिया है।

कंपनी ने हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं कि है कि अपडेट दिसंबर 2018 या फिर जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। रेडमी 6 में आ रही कई खामियों को भी नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ दूर किया गया है। बता दें कि सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ नोटिफिकेशन, स्क्रीनशॉट और हेडफोन एक्ससरीज से संबंधित समस्याओं को भी ठीक कर दिया है।
 

Photo Credit: MIUI forums

बता दें कि Xiaomi ने MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम के नए वर्जन के लिए फास्टबूट और रिकवरी रॉम डाउनलोड लिंक भी मुहैया करा दिए हैं। मीयूआई फोरम पर यूजर ने कहा कि रेडमी 6 को मिले नए अपडेट का साइज 448 एमबी है। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि रेडमी 6ए को भी अपडेट मिलने लगा है और अपडेट फाइल का साइज 468 एमबी है।
 

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 6, Redmi 6A, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.