Redmi 15A 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है

यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने हाल ही में भारत में Redmi 15A 5G को लॉन्च किया था। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। Redmi 15A 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi 15A 5G में 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।  यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Redmi 15A 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 16,499 रुपये और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 14,499 रुपये का है। Redmi 15A 5G को ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Xiaomi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इसके लिए एक्सचेंज और EMI ऑफर उपलब्ध हैं। 

Advertisement

Redmi 15A 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T8300 5G दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।  

Redmi 15A 5G की 6,300 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स हैं। कंपनी ने इसके लिए चार वर्ष के Android अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.15 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.