Redmi 12C इस सप्ताह होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा एक LED फ्लैश लाइट के साथ होगा। यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 17:56 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डुअल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश दिख रहा है
  • इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसके फ्रंट में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए एक वॉटरड्रॉप नॉच होगा

इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा एक LED फ्लैश लाइट के साथ होगा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के Redmi 12C को इस सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।  Xiaomi ने इससे पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर भी दिया है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Xiaomi Indonesia ने ट्विटर के जरिए Redmi 12C को नौ मार्च को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की झलक भी दिखाई गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा एक LED फ्लैश लाइट के साथ होगा। यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें MediaTek Helio G85 SoC होगा और इसके फ्रंट में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए एक वॉटरड्रॉप नॉच दिख रहा है। Redmi 12C का इंटरनेशनल वेरिएंट इसके चाइनीज वर्जन के समान होने की संभावना है, जिसे दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.71 इंच HD+ डिस्प्ले और 1,650x720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। 

इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसे चीन में eMMC 5.1 फ्लैश मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया था और इसकी मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह चार कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro की सोमवार को शुरुआती सेल में कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन का स्टॉक खत्म हो गया है। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसकी कितनी यूनिट्स बिकी हैं। Xiaomi 13 Pro को  mi.com, Mi Homes और Mi Studios के जरिए उपलब्ध कराया गया था। कस्टमर्स को यह स्मार्टफोन खरीदने का एक अन्य मौका जल्द मिलेगा। शाओमी ने इसकी अगली सेल 10 मार्च को करने की घोषणा की है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि यह सेल केवल शाओमी की वेबसाइट्स और स्टोर्स तक सीमित होगी या इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.