Redmi 12 ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

इसमें MediaTek G88 SoC और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek G88 SoC दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • पिछले महीने कंपनी ने इसे कुछ देशों में लॉन्च किया था

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi जल्द ही भारत में Redmi 12 लॉन्च करने की तैयारी रही है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने पिछले महीने इस बजट स्मार्टफोन को कुछ देशों में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek G88 SoC और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Xiaomi ने बताया कि Redmi 12 को 1 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज के जरिए इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया गया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और 90 Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इसे यूरोप में Midnight Black, Polar Silver और Sky Blue कलर्स में लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 199 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) का था। कंपनी ने इसके थाईलैंड में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 5,299 भाट (लगभग 12,500 रुपये) रखा है। भारत में इसकी प्राइसिंग यूरोप के समान हो सकती है। 

Redmi 12 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले है। इसके टॉप पर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड पर है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्‍फी  और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज है। 
Advertisement

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में Redmi 12C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इससे पहले इसके 4 GB + 64GB और 6 GB + 128 GB वेरिएंट्स पेश किए गए थे। इस स्मार्टफोन के नए 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है। इसके 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये और 6 GB + 128 GB का 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Matte Black, Mint Green, Royal Blue और Lavender Purple कलर्स में उपलब्ध है। इसे Amazon, Flipkart, Mi.com और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.