6GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 10A Sport लॉन्च, 11 हजार से कम दाम में धाकड़ फीचर्स

Redmi 10A Sport  में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

6GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi 10A Sport लॉन्च, 11 हजार से कम दाम में धाकड़ फीचर्स

Photo Credit: Redmi

Redmi 10A Sport में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10A Sport में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 10A Sport के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Redmi 10A Sport में में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi ने Redmi 10A Sport को इस हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi सब-ब्रांड Redmi का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन Redmi 9A Sport के अपग्रेड के तौर में आया है। रैम और इनबिल्ट स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को छोड़कर Redmi 10A और Redmi 10A Sport दोनों एक जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस हैं, जिसमें समान MediaTek Helio G25 SoC के साथ-साथ सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। Redmi 10A ने इस साल के शुरू दो वेरिएंट रे लाख भारत में एंट्री ली थी।
 

Redmi 10A Sport की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Redmi 10A Sport के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Redmi स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और Mi.com पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Charcoal Black, Sea Blue और Slate Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Redmi 10A Sport के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi 10A Sport में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 20:9 ऑस्पेक्ट रेशियो और वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB  स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 10W चार्जिंग सिस्टम से सपोर्ट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.9mm, चौड़ाई 77.07mm, ऊंचाई 9mm और वजन 194 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी25
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »