10 हजार से कम में 64GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 10A

Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

10 हजार से कम में 64GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 10A

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 10A के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है।
  • Redmi 10A स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने सब-ब्रांड Redmi के किफायती मॉडल के तौर पर Redmi 10A को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। नया Redmi फोन Redmi 9A के नए मॉडल के तौर पर आया है, जो कि 2020 में देश में आया था। हालांकि यह फोन अपने पुराने मॉडल से काफी मिलता जुलता है, जिसमें MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर केसाथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है। हालांकि Redmi 10A में काफी कुछ नया है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Redmi 10A की भारत में कीमत


कीमत की बात की जाए तो भारत में Redmi 10A के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है, वहीं 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो Redmi 10A देश में Amazon, Mi.com, Mi Home Stores और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए 26 अप्रैल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Charcoal Black, Sea Blue और Slate Grey में मिलेगा। वहीं Xiaomi का दावा है कि टेक्सचर्ड रियर पैनल स्मज-फ्री रहेगा।
 

Redmi 10A के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला Redmi 10A स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन 4GB RAM और  64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा  512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 

कैमरा और बैटरी


कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.9mm, 77.07mm, 9mm और वजन 194 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 10A, Redmi 10A Price, Redmi 10A Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »