• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले बजट फोन Redmi 10A का प्राइस लीक, 20 अप्रैल को होगा लॉन्च!

13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले बजट फोन Redmi 10A का प्राइस लीक, 20 अप्रैल को होगा लॉन्च!

फोन में LED फ्लैश के साथ रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है।

13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले बजट फोन Redmi 10A का प्राइस लीक, 20 अप्रैल को होगा लॉन्च!

Redmi 10A की भारत में कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी, ऐसा कहा जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ (720x1,600 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है।
  • रेडमी 10ए भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।
  • डिवाइस में 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Redmi 10A स्मार्टफोन को हाल ही में Xiaomi ने चीन में लॉन्च किया था। अब फोन को लेकर एक लीक आया है कि चाइनीज स्मार्टफोन मेकर इसे भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। शाओमी के बजट स्मार्टफोन्स (Xiaomi budget smartphones) में शामिल Redmi 10A में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और यह MediaTek Helio G25 SoC से लैस है। इस लेटेस्ट लीक में फोन की कीमत के बारे में भी खुलासा किया गया है।  

Redmi 10A के बारे में Passionate Geekz की रिपोर्ट कहती है, रेडमी 10ए भारत में 20 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये के नीचे ही होगी, ऐसा कहा जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन का भारतीय वेरिएंट दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के बारे में कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Xiaomi ने चीन में पिछले हफ्ते इस फोन को CNY 699 (लगभग 8,300 रुपये) में लॉन्च किया था जिसमें इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका 4GB+128GB वेरिएंट CNY 799 (लगभग 9,500 रुपये) में उपलब्ध है और टॉप एंड वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ CNY 899 (लगभग 10,700 रुपये) में आता है। चीन में फोन को शैडो ब्लैक, स्मोक ब्लू और मूनलाइट सिल्वर कलर्स में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि इसके भारतीय वेरिएंट की भी यही कीमत होगी। 
 

Redmi 10A specifications

Redmi 10A में 6.53 इंच की HD+ (720x1,600 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और यह 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पैनल में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिज़ाइन दिया गया है। Redmi 10A में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G25 SoC मिलता है जिसे 6GB तक रैम के साथ पेअर किया गया है। 

ऑप्टिक्स की बात करें, तो फोन में LED फ्लैश के साथ रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 10ए में 5000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W चार्जिंग फीचर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »