Redmi 10 (2022) के साथ Redmi 10 Prime (2022) भी होगा इंडिया में लॉन्‍च!

Skrzypek ने स्मार्टफोन सीरीज के इंडिया लॉन्च की भी हिंट दी है। हालांकि फोन लॉन्‍चिंग की कोई टाइमलाइन अभी नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 20:07 IST
ख़ास बातें
  • टिपस्टर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने यह इन्‍फर्मेशन शेयर की है
  • Redmi 10 (2022) सीरीज में दो फोन, इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • Redmi 10 (2022) को कई देशों की सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया है

Skrzypek ने यह भी बताया है कि Redmi Note 11 4G जिसे पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, उसके Redmi 10 (2022) होने का अनुमान है।

Redmi 10 Prime (2022) के इंडिया लॉन्‍च को लेकर जानकारी दे दी गई है। हालांकि स्मार्टफोन की लॉन्चिंग टाइमलाइन का अभी खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। Redmi 10 (2022) सीरीज में दो स्मार्टफोन, इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है। Redmi 10 (2022) के वनीला वैरिएंट को इस महीने की शुरुआत में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया था। Redmi Note 11 4G, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था, उसी के ग्‍लोबल मार्केट्स में Redmi 10 (2022) होने का अनुमान है।

टिपस्टर Kacper Skrzypek (@kacskrz) के अनुसार, Redmi 10 (2022) लाइनअप में कंपनी एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। नए स्मार्टफोन को Redmi 10 Prime (2022) कहे जाने की बात है। Skrzypek ने स्मार्टफोन सीरीज के इंडिया लॉन्च की भी हिंट दी है। हालांकि फोन लॉन्‍चिंग की कोई टाइमलाइन अभी नहीं बताई गई है। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

Skrzypek ने यह भी बताया है कि Redmi Note 11 4G जिसे पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था, उसके Redmi 10 (2022) होने का अनुमान है। क्‍योंकि Xiaomi के सब ब्रैंड रेडमी ने इस बारे में अभी कोई इन्‍फर्मेशन कन्‍फर्म नहीं की है, इसलिए इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पिछले महीने खबर आई थी कि Redmi 10 (2022) को तीन रैम+ स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Redmi स्मार्टफोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किए जाने की बात कही गई है। इसे ब्लू, ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किए जाने की बात कही जा रही है। 
Advertisement

Skrzypek ने यह भी बताया है कि Redmi 10 (2022) में Samsung S5KJN1 या OmniVision OV50C40 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा Sony IMX355 सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा और एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर 21121119SG और 22011119UY के साथ स्पॉट किया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी बताया किया गया है कि Redmi 10 (2022) को इंडोनेशिया की SDPPI और TKDN सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर मॉडल नंबर 21121119SG के साथ देखा गया था। इसे EEC, IMDA और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी लिस्ट किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.