Red Magic 9S Pro ग्लोबल स्तर पर होगा 16 जुलाई को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है।
  • Red Magic 9S Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Red Magic 9S Pro में Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन है।

Red Magic 9S Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Red Magic

Red Magic ने हाल ही में चीन में Red Magic 9S Pro और 9S Pro+ स्मार्टफोन को पेश किया था जिसमें ओवरक्लॉक्ड Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, एक नया ICE 13.5 कूलिंग सिस्टम और गेमिंग एसिस्ट के लिए एआई फीचर शामिल हैं। अब ब्रांड ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट के जरिए Red Magic 9S Pro के लिए ऑफिशियल ग्लोबल लॉन्च तारीख की घोषणा की है जो कि 16 जुलाई को पेश किया जाएगा। आइए Red Magic 9S Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Red Magic की माइक्रोसाइट से पता चला है कि Red Magic 9S Pro के ग्लोबल मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन या जाएगा जो चिप के ओवरक्लॉक्ड वर्जन से ज्यादा है। नए स्मार्टफोन के साथ ब्रांड ग्लोबल मार्केट में अपने हाल ही में पेश किए गए Red Magic Titan 16 लैपटॉप को भी लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।


Red Magic 9S Pro Specifications


Red Magic 9S Pro में 6.8 इंच की फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है। यह 10-बिट कलर डेप्थ का सपोर्ट करता है, DCI-P3 कलर गेमट ​​के 100% को कवर करता है। डिस्प्ले में DC डिमिंग और 21600Hz PWM डिमिंग भी शामिल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग वर्जन और एड्रेनो 750 जीपीयू दिया गया है। इसमें 12GB, 16GB या 24GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB या 1TB UFS 4.0 का स्टोरेज ऑप्शन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4 पर बेस्ड Redmagic OS 9.5 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में DTSULTRA के साथ ड्यूल 1115K स्पीकर और तीन माइक्रोफोन भी हैं।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GN5 कैमरा, 50 मेगापिक्सल 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड मसंग JN1 कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो गीगाडिवाइस GC02M1 कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम कार्ड सपोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G NSA/SA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS (L1/L5) + GLONASS, USB टाइप-सी और एनएफसी सपोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.98 मिमी, चौड़ाई 76.35 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 229 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.