Red Magic 9 Pro में BOE Q9+ पैनल के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, जानें क्या कुछ होगा खास

Red Magic 9 Pro में BOE Q9+ पैनल को शामिल करते हुए पांचवीं जनरेशन की अंडर-स्क्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

Red Magic 9 Pro में BOE Q9+ पैनल के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, जानें क्या कुछ होगा खास

Photo Credit: Red Magic/Weibo

Red Magic 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगाा।

ख़ास बातें
  • Red Magic 9 Pro में BOE Q9+ पैनल को शामिल किया जाएगा।
  • Red Magic 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Red Magic 9 Pro में एनएफसी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलेगा।
विज्ञापन
Red Magic 9 Pro बाजार में 23 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके खास फीचर्स में से एक एडवांस डिस्प्ले है जो एक बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस का वादा कर रही है। कंपनी के अनुसार, Red Magic 9 Pro में BOE Q9+ पैनल को शामिल करते हुए पांचवीं जनरेशन की अंडर-स्क्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

पिछले वाले BOE Q9 डिस्प्ले पैनल के मुकाबले में Q9+ बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। नई सुविधाओं में कलर डेविएशन, लो लाइट डिस्प्ले इफेक्ट्स को ऑप्टिमाइज करना, ब्राइटनेस परफॉर्मेंस को बढ़ाना, डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करना और स्क्रीन स्मीयर दिक्कतों को कम करना शामिल है। इन सुविधाओं की बदौलत ज्यादा बेहतर विजुअल आउटपुट आना चाहिए।

एडवांस डिस्प्ले के सबसे खास फीचर्स में से एक 1.07 बिलियन कलर पेश करने की कैपेसिटी है जो कि बेहतर और वाइब्रेंट कलर पैलेट प्रदान करता है। इसके अलावा लोकल पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है जिससे ज्यादा रोशनी में भी उचित विजन मिलता है। अन्य फीचर्स में DC डिमिंग और HDR10+ के सपोर्ट के साथ 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का अपग्रेड शामिल है। गेमिंग के मामले में डिस्प्ले क्वालिटी काफी जरूरी है और Red Magic इस पर काम करता है। यूजर्स वाइब्रेंट कलर, बेहतर ब्राइटनेस और एडवांस डिमिंग टेक्नोलॉजी पा सकते हैं।

पिछले टीजर में पता चला था कि Red Magic 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ-साथ नई जनरेशन की गेमिंग चिप "रेड कोर आर2 प्रो" दी जाएगी। नए फोन में एक फ्लैट कैमरा मॉड्यूल डिजाइन, एक अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल मिलेगा। अन्य फीचर्स में एनएफसी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक जैसे फीचर्स के साथ Red Magic 9 Pro गेमिंग यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »