इस स्मार्टफोन में 8,400 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Nubia Technology के सब-ब्रांड Red Magic का गेमिंग पर फोकस्ड नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Red Magic 12 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा। इस स्मार्टफोन में 8,400 mAh की बैटरी हो सकती है।
Red Magic ने बताया है कि यह स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Red Magic 12 Pro+ में थर्मल मैनेजमेंट में भी सुधार किया जाएगा। इसके लिए अपग्रेडेड कूलिंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग की जा चुकी है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Red Magic 12 Pro+ को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,677 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,679 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
इस स्मार्टफोन को चीन में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Red Magic 12 Pro+ के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन में 8,400 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में Red Magic ने बताया था कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Red Magic 12 Pro+ शामिल होगा। Nubia Technology के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने कहा था कि इस चिपसेट की स्पीड, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड फीचर्स लंबे सेशंस के दौरान बेहतर गेमप्ले और फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स हो सकते हैं। Red Magic 12 Pro+ का डिजाइन लंबे सेशंस के दौरान हेवी लोड से निपटने और कूलिंग बरकरार रखने के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कूलिंग सेटअप हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में Red Magic 11 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच BOE X10 फुल HD+ (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Red Magic 11 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें हीट को कम रखने के लिए AquaCore Cooling सिस्टम दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।