Realme X50t 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, अहम स्पेसिफिकेशन लीक

दावा किया गया है कि Realme X50t 5G स्मार्टफोन 9.3एमएम पतला और 202 ग्राम भारी होगा। Realme X50m 5G सात 5जी बैंड्स को सपोर्ट करता है, लेकिन आगामी रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन केवल तीन बैंड्स को ही सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 जून 2020 14:56 IST
ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्च हो सकता है Realme X50t 5G
  • रियलमी एक्स50टी 5जी में होगा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर
  • इस फोन में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme X50t 5G के बारे में पहले भी आई है जानकारी

Realme X50 सीरीज़ स्मार्टफोन की सेल चीन में शुरू हो चुकी है। अब लगता है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ को आगे बढ़ाने की योज़ना में है। कथित Realme X50t 5G स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि इसे रियलमी एक्स50 सीरीज़ के हिस्से के तौर पर जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के जरिए एक टिप्सटर ने दी है। टिप्सटर ने दावा किया कि स्मार्टफोन की जल्द बहुत ही करीब है, इसे आने वाले दो दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme X50t 5G को लेकर यह जानकारी Digital Chat Station द्वारा वीबो पर दी गई। टिप्सटर ने कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी साझा की है, जो कि इस आगामी स्मार्टफोन का हिस्सा हो सकते हैं। रियलमी के नए स्मार्टफोन एक्स50टी 5जी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन Realme X50m जैसे ही हैं, लेकिन पुराना वर्ज़न नए वर्ज़न की तुलना में ज्यादा पतला और भारी है।

अपने पोस्ट में टिप्सटर ने उल्लेख किया है कि आगामी रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन 9.3एमएम पतला और 202 ग्राम भारी होगा। Realme X50m 5G सात 5जी बैंड्स को सपोर्ट करता है, लेकिन आगामी रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन केवल तीन बैंड्स को ही सपोर्ट करेगा।

साथ ही रियलमी एक्स50टी 5जी का डिस्प्ले रियलमी एक्स50एम 5जी की तरह ही होगा, जो डुअल-होल पंच और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था। कहा तो यह भी गया है कि नया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। टिप्सटर ने बैटरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं किया है।
Advertisement

Realme X50t 5G हाल ही में Google Play supported devices पर लिस्ट हुआ था, जहां इसका मॉडल नंबर RMX2052 दिया गया था।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50t 5G, Realme X50m 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.