Realme X50 जल्द होगा लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे और डुअल मोड 5जी सपोर्ट के साथ आएगा

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने वीबो पर पोस्ट जारी करके बताया कि रियलमी एक्स50 कंपनी का पहला 5जी फोन होगा। रियलमी का यह फोन 5जी स्टेंडअलॉन और नॉन-स्टेंडअलॉन नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 12:07 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स50 एक पोस्टर भी सामने आया है
  • रियलमी एक्स50 में होल-पंच डिज़ाइन होगा
  • Realme X50 के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध
Realme ने इस साल पहले ही अपने 5जी स्मार्टफोन लाने की जानकारी दी थी। साथ ही दावा किया था कि वह मार्केट में 5जी रेडी स्मार्टफोन पेश करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक होगी। अब रियलमी ने अपने पहले 5जी फोन के नाम का खुलासा कर दिया है। इसे Realme X50 के नाम से बुलाया जाएगा और यह जल्द ही लॉन्च होगा। रियलमी एक्स50 डुअल मोड एनएसए और एसए 5जी नेटवर्क के साथ आएगा, बिल्कुल Redmi K30 5G की तरह। इसके अलावा रियलमी के इस फोन में फ्रंट पैनल पर गोली के आकार का होल-पंच होगा जिसमें दो सेल्फी कैमरों को जगह मिलेगी।

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने वीबो पर पोस्ट जारी करके बताया कि रियलमी एक्स50 कंपनी का पहला 5जी फोन होगा। रियलमी का यह फोन 5जी स्टेंडअलॉन और नॉन-स्टेंडअलॉन नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। आम जुबान में कहें तो फोन डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। लेकिन रियलमी के अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी कि रियलमी एक्स50 में 5जी सपोर्ट के लिए किस कंपनी का प्रोसेसर होगा- मीडियाटेक या क्वालकॉम।

सितंबर महीने में रियलमी ने ऐलान किया था कि वह क्वालकॉम के 5जी रेडी स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ वाले प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन पेश करेगी। गौर करने वाली बात है कि इन प्रोसेसर को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है कि स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर 5जी सपोर्ट के साथ आने वाला क्वालकॉम का शुरुआती गैर-फ्लैगशिप चिपसेट होगा। Xiaomi के रेडमी के30 5जी को दिसंबर में लॉन्च किया जाना है। लेकिन यह साफ नहीं है कि रियलमी एक्स50 को कब तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने वादा किया था कि 2019 के अंत तक कपंनी भारतीय मार्केट में 5जी फोन लाएगी। ऐसे में हम इस फोन को दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

चेज द्वारा वीबो पर साझा किए गए पोस्ट में रियलमी एक्स50 का एक पोस्टर भी इस्तेमाल हुआ है। इसमें हैंडसेट दवा की गोली के आकार वाले होल-पंच के साथ नज़र आ रहा है। इसमें दो सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। रियलमी एक्स50 का होल-पंच डिस्प्ले में बायीं तरफ किनारे पर है। वहीं, शाओमी के रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन में डुअल होल-पंच डिज़ाइन होगा। लेकिन सेल्फी सेंसर्स को दायीं तरफ किनारे पर जगह मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50, 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.