Realme X3 SuperZoom को मिला एक और सर्टिफिकेशन, लॉन्च को लेकर बढ़ी उम्मीद

Realme X3 TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें जानकारी मिली थी कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom पहले भी कई वेबसाइट पर हो चुका है लिस्ट
  • RMX2086 मॉडल नंबर है रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम का
  • रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम होगा Realme X3 सीरीज़ का हिस्सा

Realme X3 SuperZoom के कुछ स्पेसिफिकेशन हो चुके हैं लीक

Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन कुछ समय पहले मॉडल नंबर RMX2086 के साथ थाइलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। वहीं, अब Realme का यह फोन इसी मॉडल नंबर (जिसे रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम माना जा रहा है) के साथ Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, वेबसाइट की लिस्टिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी जानकारी का खुलासा नहीं करती है। हालांकि, इससे यह गौर किया जा सकता है कि यह रियलमी फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ आ सकता है। फिलहाल, कंपनी ने रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम के लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान भी ज़ारी नहीं किया है।

Bluetooth SIG की लिस्टिंग मॉडल नंबर RMX2086 का उल्लेख करती है, जो कि इससे पहले Realme X3 SuperZoom ब्रांडिंग के साथ NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था। जैसा कि हमने बताया, इस साइट पर फोन का लिस्ट होना, इस बात का संकेत देता है कि इस फोन में ब्लूटूथ  5.1 सपोर्ट मौजूद हो सकता है।

याद दिला दें, एनबीटीसी लिस्टिंग में भी रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम स्मार्टफोन की किसी प्रमुख जानकारी का खुलासा नहीं हुआ था। हालांकि, इस लिस्टिंग में यह बताया गया था कि यह फोन एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा।

दिलचस्प बात तो यह भी है कि यही मॉडल नंबर इससे पहले गीकबेंच की लिस्टिंग में भी इस्तेमाल हो चुका है। इस लिस्टिंग में साफ हुआ था कि यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा। इसके अलावा, यह दोनों लिस्टिंग में दावा किया गया है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
Advertisement

अगर सच में रियलमी कंपनी रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम पर काम कर रही है, तो हम उम्मीद कर सकते है कि कैमरा इस फोन की सबसे अहम खासियत हो सकती है। एक्स3 उपनाम यह इशारा देता है कि यह फोन कथित Realme X3 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, रियलमी एक्स3 को लेकर एक नहीं दो नहीं बल्कि कई लीक्स सामने आ चुकी है। यह फोन TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें जानकारी मिली थी कि इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और अन्य दो सेंसर 2 मेगापिक्सल के होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X3 SuperZoom, Bluetooth SIG, Realme X3, RMX2086
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.