Realme X3 SuperZoom भारत में 26 जून को होगा लॉन्च, एक रिपोर्ट का दावा

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जून 2020 10:41 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Realme X3 SuperZoom
  • यूरोप में Snapdragon 855+ प्रोसेसर के साथ आता है रियलमी फोन
  • भारत में किसी अन्य प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme X3 सीरीज़ में Realme X3 और Realme X3 Pro भी शामिल हैं

Realme X3 SuperZoom को भारत में 26 जून को लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था और एक ताज़ा टिप से पता चलता है कि इसका भारत लॉन्च बहुत दूर नहीं है। इस सीरीज़ के तीन Realme X3 मॉडल भारत के BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन पेज पर देखे जा चुके हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के साथ कंपनी Realme X3 और Realme X3 Pro मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, रियलमी एक्स3 सीरीज़ के भारत में लॉन्च होने को लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

Realme X3 SuperZoom price in India, launch date (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को भारत में 26 जून को लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं देती है कि इस सीरीज़ के अन्य मॉडल - Realme X3 और Realme X3 Pro भी सुपरज़ूम के साथ लॉन्च होंगे या नहीं। भारतीय बाज़ार के लिए Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वांग ने हाल ही में कहा था कि Realme X3 SuperZoom जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। उनके ट्वीट ने यह भी सुझाव दिया था कि भारतीय वेरिएंट को एक अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को यूरोप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।
Advertisement

भारत में रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की कीमत फिलहाल अज्ञात है, लेकिन स्मार्टफोन को इसकी यूरोपियन कीमत के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यूरोप में Realme X3 SuperZoom के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 499 यूरो (लगभग 43,300 रुपये) है। लॉन्च के समय, कंपनी ने 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को भी पेश किया था, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था। फोन आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू रंग विकल्पों में आता है और ऐसी संभावना है कि कंपनी समान विकल्पों में इसे भारत में भी लॉन्च करेगी। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 प्रो मॉडल अतीत में कई मौकों पर लीक हुए हैं, लेकिन अभी तक इन्हें कहीं भी लॉन्च नहीं किया गया है।
 

Realme X3 SuperZoom specifications

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की युरोपियन मॉडल की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, जो एड्रिनो 640 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करता है। हालांकि जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि भारत में कंपनी इसे किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन किसके साथ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है।
Advertisement

कैमरों पर आते हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टार्री मोड के साथ आता है।

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.