Realme X3 के डिस्प्ले और बैटरी स्पेसिफिकेशन लीक

कथित Realme X3 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर RMX2142 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में 6.57 इंच के होल-पंच डिस्प्ले का ज़िक्र था। इसके अलावा इसमें 4,100 एमएएच बैटरी की भी जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • रियलमी एक्स3 लॉन्च से अब शायद ज्यादा दूर नहीं है
  • Realme X2 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा रियलमी एक्स3

Realme X3 फोन में मिल सकता है 6.57 इंच का होल-पंच डिस्प्ले

Realme X3 स्मार्टफोन कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिससे फोन के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिलीं। यह फोन पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, और अब यह फोन TENAA साइट पर लिस्ट किया गया है। नई लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि रियलमी एक्स3 स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा एक Realme X3 SuperZoom मॉडल गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यह फोन 12 जीबी तक रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।

यह कथित Realme X3 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर RMX2142 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग को फिलहाल वेबसाइट से हटा दिया गया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई। इस लिस्टिंग में 6.57 इंच के होल-पंच डिस्प्ले का ज़िक्र था। इसके अलावा इसमें 4,100 एमएएच बैटरी की भी जानकारी मिली थी। वहीं, फोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 एमएम है। यह आगामी कथित फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इन सब के अलावा TENAA की लिस्टिंग से और कोई जानकारी नहीं मिलती।

रियलमी एक्स3 फोन इससे पहले चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C और MIIT पर मॉडल नंबर RMX2412 के साथ लिस्ट हुआ था। 3सी वेबसाइट लिस्टिंग में फोन के कुछ चार्जिंग स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी, जैसे कि फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। इसका सिंगल-कोर स्कोर 788 था और मल्टी-कोर स्कोर 2,624। जैसा कि हमने बताया, रियलमी एक्स3 का एक और वेरिएंट मौजूद है, जो कि Realme X3 SuperZoom है, यह फोन भी थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट हुआ था।

इन सभी लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रियलमी एक्स3 लॉन्च से अब शायद ज्यादा दूर नहीं है। बता दें कि रियलमी एक्स3 फोन Realme X2 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X3, Realme X3 Specifications, Realme, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.