Realme X2 का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, इस दिन होगी सेल

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट किया कि Realme X2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल 21 जुलाई को शाम 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी।

Realme X2 का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, इस दिन होगी सेल
ख़ास बातें
  • Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं
  • रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Realme X2 में
विज्ञापन
Realme X2 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। नया वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह जानकारी Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर किया। गौर करने वाली बात है कि फोन का नया स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध रहेगा। बता दें कि रियलमी एक्स2 को बीते साल दिसंबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रियलमी एक्स2 में डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।

रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट किया कि Realme X2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल 21 जुलाई को शाम 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Realme X2 का नया वेरिएंट लॉन्च करने से कुछ दिन पहले Realme 6 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा गया था।
 

Realme X2 price in India, availability

रियलमी एक्स2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। Realme X2 की भारतीय कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलता है। फोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन पर्ल ब्लू, पर्ल ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Realme X2 specifications, features

डुअल-सिम रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung GW1 सेंसर और एफ/ 1.8 लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आते हैं।

Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर रियलमी एक्स2 का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

रियलमी एक्स2 का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • कमियां
  • Low-light video recording could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »