Realme X2 Pro की ब्लाइंड ऑर्डर सेल आज, जानें

Realme X2 Pro Blind Order Sale: रियलमी एक्स2 प्रो ब्लाइंड ऑर्डर सेल आज आधिकारिक लॉन्च से पहले आयोजित होगी। जानें Realme ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 नवंबर 2019 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Pro चीन में हो चुका है लॉन्च
  • Realme फोन में है स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर
  • रियलमी एक्स2 प्रो में है 12 जीबी तक रैम

Realme X2 Pro Blind Order Sale Today: रियलमी एक्स2 प्रो की ब्लाइंड ऑर्डर सेल आज

Photo Credit: Flipkart

Realme X2 Pro Blind Order Sale: रियलमी एक्स2 प्रो भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, आधिकारिक लॉन्च से पहले Realme इच्छुक ग्राहकों को स्मार्टफोन ऑर्डर करने का मौका दे रही है। Realme X2 Pro ब्लाइंड ऑर्डर सेल आज है लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि ग्राहकों को आज रियलमी एक्स2 प्रो ऑर्डर करते वक्त स्मार्टफोन की कीमत की कोई जानकारी नहीं होगी। आइए अब आपको रियलमी एक्स2 प्रो ब्लाइंड ऑर्डर सेल के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Realme X2 Pro Blind Order Sale: रियलमी एक्स2 प्रो ब्लाइंड ऑर्डर सेल के बारे में जानें

Realme इंडिया की वेबसाइट पर एक टीज़र के अनुसार, Realme X2 Pro की ब्लाइंड ऑर्डर सेल आज यानी 18 नवंबर को होगी। हालांकि, कंपनी ने इस बात का जिक्र बिल्कुल नहीं किया है कि सेल कब शुरू होगी लेकिन सेल के दोपहर 12 बजे शुरू होने की संभावना है। रियलमी का कहना है कि ग्राहकों को फोन ऑर्डर करते वक्त 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Realme के अनुसार, केवल 855 ग्राहक की ब्लाइंड ऑर्डर सेल में रियलमी एक्स2 प्रो (Realme X2 Pro) स्मार्टफोन को ऑर्डर कर पाएंगे। ब्लाइंड ऑर्डर सेल में हैंडसेट को बुक करने वाले ग्राहकों को 20 नवंबर या फिर 21 नवंबर को फोन की कीमत का खुलासा होने के बाद शेष राशि का भुगतान करना होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 20 नवंबर को रियलमी एक्स2 प्रो के साथ Realme 5s को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme X2 Pro Pre Order: रियलमी एक्स2 प्रो आज होगा प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

Realme X2 Pro Launch इवेंट 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा तो ऐसे में उम्मीद है कि दोपहर 1:30 बजे या 2 बजे तक कीमत के पता चलने की उम्मीद है। रियलमी एक्स2 प्रो की कीमत के अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी पहले से है क्योंकि फोन चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।
 

Realme X2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड फ्लूइड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम है।
Advertisement

Realme X2 Pro में 64 जीबी (डुअल-चैनल यूएफएस 2.1), 128 जीबी (यूएफएस 3.0) और 256 जीबी (यूएफएस 3.0) स्टोरेज है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

अब बात कैमरा सेटअफ की। Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 115 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme ब्रांड के इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट सुपर वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.