Realme X2 Pro की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Realme X2 Pro: Realme के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रियलमी एक्स2 प्रो के आधिकारिक रेंडर को साझा किया है। तस्वीर से फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल होगा नए Realme फोन में
  • Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है
  • रियलमी एक्स2 प्रो 50 वॉट VOOC चार्जिंग तकनीक से लैस होगा

Realme X2 Pro: रियलमी एक्स2 प्रो की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Realme X2 Pro: रियलमी पिछले काफी समय से अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी एक्स2 प्रो के टीज़र जारी कर रही है, साथ ही कंपनी कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा चुकी है। अब Realme के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Realme X2 Pro के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है। तस्वीर से फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा इस बात का भी पता चला है कि Realme X2 के मास्टर एडिशन पर भी काम चल रहा है। फोन हाल ही में टीना पर भी लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन जैसे कि डिस्प्ले साइज़, कलर वेरिएंट आदि की जानकारी मिली है।

Realme X2 Pro स्मार्टफोन 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और यह फोन 64 मेगापिक्सल कैमरा, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने रियलमी एक्स 2 प्रो के आधिकारिक रेंडर को पोस्ट किया है, तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट ब्लू डिज़ाइन के साथ चार रियर कैमरों की झलक मिली है। Xu Qi Chase ने बताया कि इस कलर वेरिएंट को Poseidon कहा जाएगा।
Advertisement
 

Realme X2 Pro: रियलमी एक्स2 प्रो के चार कलर वेरिएंट होंगे
Photo Credit: TEENA

रियलमी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की पुष्टि भी की है कि कंपनी इसके मास्टर एडिशन पर भी काम कर रही है। Realme का आगामी फ्लैगशिप फोन लॉन्च से पहले टीना पर भी लिस्ट किया गया है। टीना लिस्टिंग के अनुसार, Realme X2 Pro के चार कलर वेरिएंट होंगे, ब्लू, ग्रे, रेड और व्हाइट।

टीना डेटाबेस पर लिस्ट अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, यह बात पहले ही कंफर्म है कि फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा जिसकी स्पीड 2.96 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। कैमरा की बात करें तो Realme X2 Pro के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90हर्ट्ज़ होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी (2 x 1,950mAh) हो सकती है जो 50 वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज तकनीक सपोर्ट के साथ आ सकती है।
Advertisement

टीना पर आगामी Realme फोन की लंबाई-चौड़ाई 161x75.7x8.7 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम है। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्वीट कर Realme X2 Pro की कीमत के बारे में बताया है। रियलमी एक्स2 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,000 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.