Realme X2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Realme X2 सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 16:41 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर होगा
  • चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन होगा Realme X2
  • रियलमी एक्स2 के दो कलर वेरिएंट होंगे

Realme X2 भारत में Realme XT 730G के नाम से आ सकता है

Realme X2 को 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले कंपनी ने रियलमी एक्स2 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने बताया है कि रियलमी फोन LPDDR4X रैम और यूएफसी 2.1 स्टोरेज के साथ आएगा। उन्होंने एक बार फिर बताया कि रियलमी एक्स2 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज सपोर्ट होगा। रियलमी एक्स2 को भारत में रियलमी एक्सटी 730जी प्रोसेसर के नाम से लाए जाने की उम्मीद है।
 

Realme X2 specifications

झू ची चेज ने वीबो पोस्ट के ज़रिए बताया कि रियलमी एक्स2 सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फोन में एनएफसी सपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। फोन में फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन होगा। इसके अलावा डॉल्बी सराउंड साउंड सपोर्ट भी होगा।

चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने यह भी बताया कि रियलमी एक्स2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी यूएफसी 2.1 स्टोरेज होना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फोन में चार रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फीसेंसर 32 मेगापिक्सल का। इनके बारे में जानकारी रियलमी के आधिकारिक वीबो अकाउंट से दी गई।

इसके अलावा रियलमी के अधिकारी ने बताया कि रियलमी एक्स2 के दो कलर वेरिएंट होंगे। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी।

रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसी फोन को भारत में Realme XT 730G के नाम से लाया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build quality
  • Good cameras
  • Very fast charging
  • Smooth gaming performance
  • Bad
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2 specifications, Realme X2, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.