Realme X की भारत में यह हो सकती है कीमत

भारतीय मार्केट में Realme X की कीमत 18,000 रुपये के आसपास होगी। इसके अलावा फोन के ऑनियन और गार्लिक फिनिश वाले वेरिएंट को भी भारत लाया जाएगा।

Realme X की भारत में यह हो सकती है कीमत
ख़ास बातें
  • Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा
  • Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • 48 मेगापिक्सल का कैमरा है रियलमी एक्स में
विज्ञापन
Realme X को बीते हफ्ते चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसे भारत में जून महीने में पेश किया जाएगा। अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Realme India के सीईओ माधव शेठ ने यह ज़रूर बताया कि Realme X के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स चीनी वेरिएंट से अलग होंगे। उन्होंने इस फोन की प्राइस रेंज की ओर इशारा भी दिया। साथ में बताया कि इस हैंडसेट का अनियन और गार्लिक फिनिश वाला वेरिएंट भारत में भी आएगा। माधव शेठ ने जानकारी दी है कि रियलमी एक्स का एक अलग कलर वेरिएंट होगा जो खास भारत के लिए लाया जा रहा है।

माधव शेठ ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि Realme X जल्द ही भारत आएगा। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स अलग होंगे। भारत में लॉन्च होने वाले रियलमी एक्स में किस किस्म का बदलाव किया जाएगा, इसे लेकर कुछ नहीं बताया गया है। पुष्टि हुई है कि भारतीय मार्केट में Realme X की कीमत 18,000 रुपये के आसपास होगी। इसके अलावा फोन के ऑनियन और गार्लिक फिनिश वाले वेरिएंट को भी भारत लाया जाएगा। भारत के लिए एक खास वेरिएंट का भी पेश किया जाएगा जिसका खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा।
 

Realme X की कीमत

चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं। Realme ने इस फोन के दो स्पेशल लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किए हैं। ये ऑनियन और गार्लिक फिनिश के साथ आते हैं व 8 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। स्पेशल एडिशन का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।

फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »