Realme X को अपडेट के साथ मिला एंड्रॉयड पाई का यह खास फीचर

Realme X Update: रियलमी एक्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जानें Realme ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बारे में।

Realme X को अपडेट के साथ मिला एंड्रॉयड पाई का यह खास फीचर

Realme X Update: रियलमी एक्स को अपडेट के साथ मिला एंड्रॉयड पाई का यह खास फीचर

ख़ास बातें
  • Realme X Update सितंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्स में
विज्ञापन
Realme X Update: रियलमी एक्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Realme X को मिला नया अपडेट सितंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Realme ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के साथ गूगल डिजिटल वेलबींग फीचर को भी रोल आउट किया है। नए अपडेट के साथ फोन में आ रही कुछ समस्याओं को भी ठीक किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Realme X अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया जा रहा है।

Realme कम्युनिटी फोरम पर आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, रियलमी एक्स को मिले नए सॉफ्टवेयर का फर्मवेयर वर्जन RMX1901EX_11.A.08 है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट सितंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। अब सेटिंग्स मेन्यू के जरिए गूगल डिजिटल वेलबींग फीचर का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

याद करा दें कि रियलमी ने पिछले महीने Realme C2, Realme 3 Pro और Realme 5 स्मार्टफोन को डिजिटल वेलबींग और स्क्रीन ऑन टाइम फीचर के साथ अपडेट किया था। इसके अलावा रियलमी एक्स अपडेट मैनुअल लॉक फीचर के साथ आ रहा है, पावर बटन को लंबे समय तक प्रेस करने के बाद इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अपडेट डेट और वेदर विजे़ट के साथ आ रहा है, लेकिन साथ ही स्मार्ट असिस्टेंट इंटरफेस को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में आज अपडेट लिमिटेड यूज़र्स तक पहुंचेगा। अगर आपको भी अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme X, Realme X Update, Digital Wellbeing, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »