Realme के नए स्मार्टफोन V60, V60s आए 32MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नजर! जानें डिटेल्स

इन स्मार्टफोन्स में IP64 रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2024 11:58 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में IP64 रेटिंग भी देखने को मिलेगी।
  • फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।
  • फोन में 10W चार्जर दिया जा सकता है।

इससे पहले कंपनी ने V सीरीज में Realme V50 और V50s को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Realme

Realme के दो नए फोन मार्केट में आ सकते हैं। कंपनी नए V सीरीज के स्मार्टफोन जल्द ही चाइनीज मार्केट में लॉन्च कर सकती है। ये फोन Realme V60 और V60s हो सकते हैं। दोनों ही फोन चीन की सर्टीफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट हुए हैं। यहां पर इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। फोन में 6.67 इंच LCD डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में IP64 रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

Realme V60, V60s कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकते हैं जो TENAA लिस्टिंग में स्पॉट किए गए हैं। दोनों ही फोन देखने में एक जैसे लगते हैं। इनमें फीचर्स भी लगभग समान ही होंगे, लेकिन कुछ जगह अंतर देखने को मिल सकता है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.67 इंच LCD डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में 720×1604 पिक्सल का स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। डिवाइसेज में MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट दिया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा रियर में मौजूद होगा। यहां पर सिंगल कैमरा ही दिया गया है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 10W चार्जर दिया जा सकता है। जबकि बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में IP64 रेटिंग भी देखने को मिलेगी। इस रेटिंग के साथ फोन डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट हो जाता है। 

कंफिग्रेशन की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स में 4 जीबी रैम से लेकर 12 जीबी रैम तक के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए 64 जीबी से लेकर 512 जीबी तक की कैपिसिटी देखने को मिल सकती है। डिवाइस के डाइमेंशन 165.6 x 76.1 x 7.94 mm हो सकते हैं। वजन 192 ग्राम हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने V सीरीज में Realme V50s को लॉन्च किया था। यह फोन एक बजट फोन है जो सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया था। संभावना है कि कंपनी अपकमिंग V60 सीरीज के स्मार्टफोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर चीन के लिए लॉन्च कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.