Realme V3 हो सकता है कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, 1 सितंबर को लॉन्च किए जाने का दावा

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme मंगलवार यानी 1 सितंबर को होने वाले इवेंट में Realme X7 सीरीज़ के साथ Realme V3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 18:22 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि रियलमी वी3 हैंडसेट में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा
  • रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो होने वाले हैं 1 सितंबर को लॉन्च
  • Realme V3 पर अभी तक कंपनी ने नहीं दिया है कोई बयान
Realme V3 को चीन में मंगलवार को Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रियलमी वी3 कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। इसकी कीमत CNY 1,000 (करीब 10,700 रुपये) होने की उम्मीद है। यह भी जानकारी दी गई है कि Realme X7 सीरीज़ की तरह रियलमी वी3 स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा।

एक चीनी टिप्सटर के हवाले से Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme मंगलवार यानी 1 सितंबर को होने वाले इवेंट में Realme X7 सीरीज़ के साथ Realme V3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर RMX2176, RMX2121 और RMX2200/RMX2201 मॉडल नंबर के साथ तीन फोन को सर्टिफिकेशन मिला है। पहले खबर आई थी कि पहले दो मॉडल क्रमशः Realme X7 और Realme X7 Pro हैंडसेट के हैं। मॉडल नंबर RMX2200/RMX2201 वाला तीसरा हैंडसेट बाकी दो फोन की तुलना में कमज़ोर स्पेसिफिकेशन से लैस है। यह Realme V3 हो सकता है।

रिपोर्ट में दावा है कि रियलमी वी3 हैंडसेट में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा। इसी ब्रांड का प्रोसेसर रियलमी एक्स7 और रियलमी एक्स7 प्रो में भी इस्तेमाल होना है।
 

Realme V3 specifications (expected)

कथित रियलमी वी3 हैंडसेट में 6.52 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 720 5जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। फोन संभवतः एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 4,890 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी हो सकता है। यहां 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। इसमें आगे की तरफ सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.