Realme V3 है करीब 10,000 रुपये वाला 5जी स्मार्टफोन, जानें और खासियतें

Realme V3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 सितंबर 2020 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Realme V3 के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Realme V3 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है रियलमी वी3 में
Realme V3 को चीन में Realme X7 सीरीज़ के साथ लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी वी3 इस कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है और कीमत के हिसाब से बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी ने रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिेएंट लॉन्च किए हैं। इसके हर किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। लेकिन टॉप वाला बॉर्डर अन्य की तुलना में थोड़ा चौड़ा है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरे के लिए नॉच है। जबकि रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल में है और इसमें तीन सेंसर्स को जगह मिली है।
 

Realme V3 price

रियलमी वी3 के तीन वेरिएंट हैं। फोन के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम CNY 999 (करीब 10,700 रुपये) है। 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (करीब 15,000 रुपये) है और ग्राहक Realme V3 के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,599 (करीब 17,100 रुपये) में खरीद पाएंगे। यह ब्लू और सिल्वर रंग में आता है।

Realme V3 को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Realme V3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी वी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है,  88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X RAM दिए गए हैं।
Advertisement

Realme V3 के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

Realme V3 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। यह UFS 2.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप फोन का हिस्सा हैं। रियलमी वी3 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x76x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 189.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme V3, Realme V3 price, Realme V3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.