Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर होने का दावा

टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीर में दिखा है कि Oppo Reno 4 SE फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा। आपको बता दें, यह चिप जुलाई में ही लॉन्च की गई है, जिससे Realme V3, Huawei Enjoy 20 और Huawei Enjoy 20 Plus जैसे स्मार्टफोन लैस हैं।

Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर होने का दावा

Oppo Reno 4 SE फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • पहले कहा गया था कि Oppo Reno 4 SE डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस होगा
  • ओप्पो रेनो 4 एसई में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Oppo Reno 4 SE को लेकर टिप्सटर ने संकेत दिए हैं कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा। Oppo फोन को लेकर पहले दावा किया गया था कि इसमें या तो मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 या फिर डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन Reno 4 का अगला स्मार्टफोन होगा, जिस सीरीज़ में पहले से ही Oppo Reno 4 Pro और Oppo  Reno 4 स्मार्टफोन शामिल हैं। नए फोन को लेकर सामने आ चुकी जानकारी के अनुसार, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा ओप्पो रेनो 4 एसई की कीमत रेनो 4 और रेनो 4 प्रो से कम हो सकती है।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर ने वीबो पर एक तस्वीर साझा की है जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसमें Oppo Reno 4 SE के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का उल्लेख किया गया है। तस्वीर में दिखा है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है। आपको बता दें, यह चिप जुलाई में ही लॉन्च की गई है, जिससे Realme V3, Huawei Enjoy 20 और Huawei Enjoy 20 Plus जैसे स्मार्टफोन लैस हैं।

हालांकि, इस हफ्ते एक अन्य टिप्सटर ने वीबो पर ओप्पो रेनो 4 एसई को लेकर दावा किया था कि यह फोन डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं पुरानी रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि यह फोन डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

Oppo Reno 4 SE specifications (expected)

डामेंसिटी प्रोसेसर के अलावा, सामने आई लेटेस्ट तस्वीर में संकेत मिले हैं कि ओप्पो रेनो 4 एसई फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और 180 हर्ट्ज़ टच रिस्पॉन्स रेट होगा। इसके अलावा, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। साथ ही फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

गौरतलब है कि ओप्पो ने फिलहाल Reno 4 SE स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है। वहीं, टिप्सटर ने भी स्पष्ट रूप से नए मॉडल के नाम का उल्लेख नहीं किया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.63 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno 4 SE specifications, Oppo Reno 4 SE, Oppo Reno, Reno, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »