Realme 3 और Realme 3i को मिला Android 10 आधारित Realme UI अपडेट

Realme 3 और Realme 3i का नया रियलमी यूआई अपडेट नया इंटरफेस लेकर आया है और इसके साथ ऑप्टिमाइज़ स्मार्ट साइडबार भी आता है जिसमें असिस्टिव बॉल ऑपेसिटी और हाइड असिस्टिव बॉल ऑन फुलस्क्रीन ऐप जैसे फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मई 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 और Realme 3i का यह अपेडट फेज में रोलआउट
  • दोनों फोन के अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1821EX_11.C.09 है
  • दोनों फोन के अपडेट का चेंजलॉग एक जैसा है

Realme UI है स्टॉक एंड्रॉयड के बेहद करीब

Realme 3 और Realme 3i स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नया रियलमी यूआई अपडेट नया इंटरफेस लेकर आया है और इसके साथ ऑप्टिमाइज़्ड स्मार्ट साइडबार भी आता है जिसमें असिस्टिव बॉल ऑपेसिटी और हाइड असिस्टिव बॉल ऑन फुलस्क्रीन ऐप जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह 3 फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर फीचर को भी ऑप्टिमाइज़ करता है और नेविगेशन गेस्चर 3.0 के साथ लैंडस्केप मोड में गेस्चर को सपोर्ट प्रदान करता है। इसके अलावा नए अपडेट में आपको नया फोकस मोड, नया चार्जिंग एनिमेशन और बेहतर डिवाइस परफॉर्मेंस मिलती है। हाल ही में कंपनी ने इन दो फोन के लिए अपना बीटा प्रोग्रोम ओपन किया था और ठीक हफ्ते बाद अब इसके लिए एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।

Realme ने अपने अधिकारिक फोरम पर Realme 3 और Realme 3i स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI अपडेट ज़ारी करने का ऐलान किया है। इन दोनों ही फोन के अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1821EX_11.C.09 है। रियलमी ने जानकारी दी कि अपडेट को फिलहाल बैच में रोलआउट किया गया है, तो ऐसे में सभी यूज़र्स को एक साथ यह अपडेट प्राप्त नहीं होगा। आप इस अपडेट की उपलब्धता अपने फोन के सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Realme 3, Realme 3i update changelog

दोनों ही रियलमी 3 और रियलमी 3आई फोन का अपडेट चैंजलॉग एक जैसा है और यह अपडेट नये रियल डिज़ाइन इंटरफेस के साथ आता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह ज्यादा आकर्षक और प्रभावशाली साबित होगा। स्मार्ट साइडबार को ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिसमें नए फीचर 'असिस्टिव बॉल ऑपेसिटी' और 'हाइड असिस्टिव बॉल ऑन फुलस्क्रीन ऐप' शामिल किए गए हैं। स्मार्ट साइडबार ऐप्स के लिए फ्लोटिंग विंडो फीचर और बबल एनिमेशन लेकर आया है, जब आप स्मार्ट साइबार के द्वारा फ्लोटिंग विंडो में ऐप को ओपन करेंगे तो बबल एनिमेशन नज़र आएगा।

यह अपडेट 3 फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर और नेविगेशन गेस्चर 3.0 को भी ऑप्टिमाइज़ करता है। इसमें एक फोकस मोड भी जोड़ा गया है, ताकि जब आप कुछ काम कर रहे हों या फिर कुछ सीख रहे हों, तो यह मोड डिस्ट्रेक्शन को मिनिमाइज़ करने में मदद करता है। चार्जिंग एनिमेशन को भी इस नए रियलमी यूआई अपडेट के साथी रीडिज़ाइन किया गया है।
Advertisement

इसके अलावा, रियलमी 3 और रियलमी 3आई फोन के अपडेट में सिस्टम बिल्ट-इन रिंगटोन को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है और गेम स्पेस के लिए विजुअल इंटरेक्शन को सुधारा गया है। इसके अलावा आर्टिस्टिक वॉलपेपर्स और एनिमेशन वॉलपेपर का सपोर्ट भी इस अपडेट में मिलेगा, जिसे आप अपने लॉकस्क्रीन में एड कर सकते हैं।

इस अपडेट के साथ रियलमी शेयर में अब Oppo, Vivo, और Xiaomi डिवाइस के साथ फाइल शेयर करने का सपोर्ट भी जोड़ दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.