Realme V5 में होंगे चार रियर कैमरे और 5जी कनेक्टिविटी

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में Realme V5 दिखाया गया है, जो सिल्वर कलर ग्रेडिएंट के साथ दिखा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme V5 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • सिल्वर कलर ग्रेडिएंट में दिखा रियलमी वी5 पोस्टर
  • मॉडल नंबर RMX2121 रियलमी वी5 भी हो सकता है

Realme V5 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

Realme का अगला नया स्मार्टफोन Realme V5 हो सकता है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने नई Realme V सीरीज़ का आधिकारिक पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप नज़र आया है। इस पोस्टर से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में 5जी कनेक्टिविटी मौजूद होगी। इनके अलावा फोन के फीचर्स से संबंधित और कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि रियलमी आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारियों से भी पर्दा उठाएगी।

Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में Realme V5 दिखाया गया है, जो सिल्वर कलर ग्रेडिएंट के साथ दिखा है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन के ऊपरी दायीं ओर होल-पंच कटआउट दिया गया है। जैसा कि हमने बताया, आगामी रियलमी स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। इसके अलावा अभी रियलमी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि रियलमी वी5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा भी या नहीं।

इसी दौरान एक अज्ञात रियलमी फोन मॉडल नंबर RMX2121 के साथ चीनी रेगुलेट्री बॉडी TENAA पर इस महीने की शुरुआत में लिस्ट किया गया था। माना जा रहा था कि यह फोन Realme X3 Pro होगा, लेकिन यह रियलमी वी5 भी हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 2,200 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। संभावना है कि फोन में डुअल-सेल बैटरी मौजूद होगी, जो कि Realme X2 Pro में भी दी गई थी। रियलमी RMX2121 फोन को लेकर अटकले हैं कि इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। हाल ही में चीनी टेक कंपनी ने नए फोन को टीज़ करना भी शुरु किया है, जो क्वाड रियर कैमरा व एआई के साथ आएगा।

एक टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि रियलमी इन दिनों एक ऐसे नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा और उसमें 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार किया जाएगा, जैसे कि बैटरी परफॉर्मेंस। संभवतः रियलमी के आगामी रियलमी वी5 स्मार्टफोन के साथ बैटरी समस्या का समाधान पेश कर सकती है। पिछले हफ्ते कंपनी ने अपनी 125 वॉट अल्ट्रा डार्ट फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की है, जो 4,000 एमएएच की बैटरी को 3 मिनट में 33 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता रखती है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • Bad
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme V5, Realme, Realme RMX2121, Realme V5 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.