Realme GT 8 Pro के Aston Martin F1 Edition की जल्द शुरू होगी बिक्री, 7,000mAh हो सकती है बैटरी

यह स्पोर्ट्स कारें बनाने वाली Aston Martin के साथ Realme का दूसरा कोलेब्रेशन है। इस वर्ष की शुरुआत में Realme GT 7 Aston Martin F1 Limited Edition को पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस कंपनी के GT 8 Pro के समान हैं
  • Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition की 10 नवंबर से बिक्री की जाएगी
  • यह स्पोर्ट्स कार मेकर Aston Martin के साथ Realme का दूसरा कोलेब्रेशन है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में Realme GT 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Limited Edition को भी लाया गया है। इस स्मार्टफोन की अगले सप्ताह बिक्री शुरू की जाएगी। 

यह स्पोर्ट्स कारें बनाने वाली Aston Martin के साथ Realme का दूसरा कोलेब्रेशन है। इस वर्ष की शुरुआत में Realme GT 7 Aston Martin F1 Limited Edition को पेश किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में Realme के हवाले से बताया गया है कि Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition की 10 नवंबर से चीन में बिक्री शुरू की जाएगी। कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस कंपनी के GT 8 Pro के समान हैं। इसमें Aston Martin की F1 टीम से जुड़े कुछ एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। इस स्मार्टफोन की जल्द इंटरनेशनल मार्केट में भी बिक्री शुरू की जा सकती है। 

इस स्मार्टफोन को Aston Martin की फॉर्मूला 1 टीम की पहचाने वाले Green कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें इस ब्रांड की रेसिंग से जुड़ी पहचान के सिल्वर विंग वाले लोगो को भी दिखाया जाएगा। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में डुअल-विंग एयरोडायनैमिक टेक्सचेर है। Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Edition के पैकेज में एक कस्टम गिफ्ट बॉक्स, Aston Martin के लोगो वाला एक फोन केस और रेसिंग की शेप वाला SIM इजेक्टर पिन शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में F1 एनिमेशंस, वॉलपेपर्स और GT मोड के साथ कस्टमाइमज UI मिलेगा। 

Realme GT 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच BOE Q10+ डिस्प्ले QHD+ रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इसके साथ बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए R1 डिस्प्ले चिप होगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Samsung के HP5 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Realme GT 8 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, IP69-rated design
  • Interchangeable camera deco
  • Good for gaming
  • 144Hz high-refresh rate display
  • Capable 200MP telephoto camera
  • Excellent battery life with fast charging
  • Smooth and lag-free UI
  • Ricoh mode is fun
  • Bad
  • Spammy notifications from system apps
  • Noisy low-light video
  • Average low-light ultrawide performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,136 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.