Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A होंगे 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च

Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को 21 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने नार्ज़ो 10 और नार्ज़ो 10ए की कीमतों के बारे में कुछ नहीं बताया
  • पहले 26 मार्च को लॉन्च होने वाले थे Realme Narzo 10, Realme Narzo 10A
  • Realme ने बताया, लॉन्च प्रजेंटेशन वीडियो पहले ही हो चुका है रिकॉर्ड
Realme ने युवाओं के लिए अपनी नई Narzo सीरीज़ के लिए नए लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A फोन अब 21 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी इन फोन को पहले मार्च महीने में लॉन्च करने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। जिसके बाद रियलमी ने अपने सभी लॉन्च इवेंट को रद्द करने का फैसला किया। जैसे ही सरकार ने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की ऑनलाइन सेल को 20 अप्रैल से शुरू करने की मंजूरी दी। Realme ने अपनी नई सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया।

Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A को 21 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा। Realme ने बताया है कि फोन के लॉन्च प्रजेंटेशन वीडियो को लॉकडाउन से पहले रिकॉर्ड किया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि लॉन्च इवेंट टाले जाने से पहले ही हमें लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए के बारे में बहुत कुछ पता चल गया था।
 

Realme Narzo 10, Realme Narzo 10A price in India (expected)

Realme ने नार्ज़ो 10 और नार्ज़ो 10ए की कीमतों को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन, एक टिप्सटर ने रियलमी नार्ज़ो 10 की कीमत को लेकर दावा किया था कि फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। टिप्सटर ने यह भी बताया कि नार्ज़ो 10 फोन वाकई में Realme 6i का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है जो कि म्यांमार में लॉन्च हुआ था। तो अगर हम म्यांमार की कीमत को देखें, तो इससे इशारा मिलता है कि यह रियलमी नार्ज़ो10 भारत में कितनी कीमत में आ सकता है। याद दिला दें कि म्यांमार में रियलमी 6आई फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MMK 249,900 (लगभग 13,300 रुपये) है। वहीं, यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत MMK 299,900 (लगभग 16,000 रुपये) है।
Advertisement

दूसरी तरफ, रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन को Realme C3 फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया गया है, जो थाईलैंड में लॉन्च हुआ था। थाईलैंड में लॉन्च हुआ वर्ज़न भारतीय वेरिएंट से अलग है। अगर नार्ज़ो 10ए फोन रियलमी सी3 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो हम दोनों की कीमत एक-जैसी होने की उम्मीद कर सकते हैं। रियलमी सी3 के थाईलैंड मॉडल के 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत THB 3,999 (लगभग 9,100 रुपये) है।
 

Realme Narzo 10 specifications (expected)

लीक्स और आधिकारिक टीज़र्स के अनुसार, रियलमी नार्ज़ो 10 डुअल सिम स्मार्टफोन होगा, जो एंड्रॉयड 10 के साथ रियलमी यूआई पर काम करेगा। इस फोन में 6.5 इंच के एचडी+ (720x1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले के साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। नार्ज़ो 10 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ आ सकता है, इसके अलावा इसमें 3जीबी और 4जीबी रैम के विकल्प भी मिलेंगे।
Advertisement

कैमरे की बात करें, तो रियलमी नार्ज़ो 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, मोनोक्रोम सेंसर और मैक्रो कैमरा भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ, इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इन सब के अलावा रियलमी नार्ज़ो 10 में 128 तक जीबी स्टोरेज, 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिए जाने की बात कही गई है।

नार्ज़ो 10 फोन में 5,000 एमएएच बैटरी होने की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है।
Advertisement
 

Realme Narzo 10A specifications (expected)

रियलमी नार्ज़ो 10ए के स्पेसिफिकेशन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर, 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन और 5,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ रियलमी यूआई 1.0 और कनेक्टविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.