• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने 2021 में बेचे 6 करोड़ स्मार्टफोन, 21 देशों की टॉप 5 ब्रांड्स में शामिल

Realme ने 2021 में बेचे 6 करोड़ स्मार्टफोन, 21 देशों की टॉप 5 ब्रांड्स में शामिल

पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रियलमी दुनियाभर में 5जी स्मार्टफोन बनाने वाली सबसे तेजी से ग्रोथ कर रही कंपनी है।

Realme ने 2021 में बेचे 6 करोड़ स्मार्टफोन, 21 देशों की टॉप 5 ब्रांड्स  में शामिल

रियलमी ने कहा कि वह अपनी रिसर्च और डेवलेपमेंट पर 70 प्रतिशत खर्च कर रही है।

ख़ास बातें
  • रियलमी ने पिछले साल 6 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल की।
  • कंपनी अपनी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताओं को लगातार मजबूत बना रही है।
  • कंपनी ग्लोबल मार्केट के लेटेस्ट ट्रेंड पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Realme तेजी से स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। हाल ही में कंपनी ने एक लॉन्च इवेंट किया जिसमें इसकी नई GT2 Series की घोषणा की गई। इसके साथ ही रियलमी ने पिछले साल की अपनी परफॉर्मेंस के बारे में भी कुछ आंकड़े पेश किए जिसके अनुसार रियलमी 21 देशों में टॉप 5 में शामिल हो गई है। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले साल इसने 6 करोड़ स्मार्टफोन्स की सेल की। इसी के साथ यह दुनिया के 21 देशों में टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। रियलमी दुनियाभर में अब छठे पायदान पर आ गई है। 2021 में कंपनी की ईयर ऑन ईयर (YoY) ग्रोथ 50 प्रतिशत बढ़ गई। 2022 के लिए भी कंपनी को उम्मीद है कि वह अपनी ग्रोथ रेट को बरकरार रखेगी और इस साल 9 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की सेल के लक्ष्य को पूरा करेगी। 

पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रियलमी दुनियाभर में 5जी स्मार्टफोन बनाने वाली सबसे तेजी से ग्रोथ कर रही कंपनी है। इसने सबसे तेजी से 10 करोड़ स्मार्टफोन सेल करने का रिकॉर्ड बनाया है। चीन में तो कंपनी की पकड़ मजबूत है ही लेकिन यूरोपियन मार्केट में भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। रियलमी का कहना है कि यूरोपियन मार्केट में वह अपनी गति को इसी तरह जारी रखेगी। 

रियलमी ने कहा है कि वह अपनी रिसर्च और डेवलेपमेंट पर 70 प्रतिशत खर्च कर रही है जिससे वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताओं को लगातार मजबूत बना रही है। कंपनी का मानना है कि वह इससे यूजर्स को आने वाले समय में ऑवरऑल बेहतर प्रोडक्ट एक्सपीरियंस दे पाएगी। 

प्रोडक्ट्स के डिजाइन पर भी रियलमी खास फोकस कर रही है। कंपनी ग्लोबल मार्केट के लेटेस्ट ट्रेंड पर लगातार नजर बनाए हुए है जो इसके प्रोडक्ट्स के डिजाइन में देखा भी जा सकता है। रियलमी का लक्ष्य टेक्नोलॉजी की इंडस्ट्री में सबसे फैशनेबल ब्रांड बनना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »