• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Q3 सीरीज 8GB रैम के साथ कल होगी लॉन्च, रात में चमकने वाला फोन लाएगी कंपनी!

Realme Q3 सीरीज 8GB रैम के साथ कल होगी लॉन्च, रात में चमकने वाला फोन लाएगी कंपनी!

Realme Q3 Pro की Geekbench लिस्टिंग भी देखी गयी। Realme Q3 Pro में ARM MT6891Z है जो कि MediaTek Dimensity 1100 SoC का ही कोड नाम है

Realme Q3 सीरीज 8GB रैम के साथ कल होगी लॉन्च, रात में चमकने वाला फोन लाएगी कंपनी!

Realme Q3 स्मार्टफोन का कलर ऑप्शन फ्लोरोसेन्ट भी होगा जिससे फोन अंधेरे में जुगनू की तरह चमकेगा।

ख़ास बातें
  • Realme Q3 Pro में हो सकती है 8GB RAM और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम
  • स्मार्टफोन का फ्लोरोसेन्ट कलर वेरिएंट रात में चमकने वाला होगा
  • Realme Q3 Pro में होगा MediaTek Dimensity 1100 SoC प्रोसेसर
विज्ञापन
Realme Q3 सीरीज चीन में 22 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। Weibo की एक पोस्ट में कंपनी ने यह जानकारी दी। लॉन्च के कुछ दिन पहले Realme Q3 Pro की झलकी TENAA और Geekbench प्लेफॉर्म्स पर देखी गयी। इसमें Realme Q3 के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आये हैं। रियलमी के इंडस्ट्रिअल डिजाइन डायरेक्टर शियांघाई सिरे ने खुलासा किया है इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में फ्लोरोसेन्ट कलर ऑप्शन होगा जो अंधेरे में भी चमकेगा। कंपनी द्वारा टीज की गयी फोटो में पता चल पा रहा है कि इस फोन का कलर ऑप्शन Realme 8 Pro के चमकदार येलो कलर वेरिएंट के जैसा दिखाई देगा।

Realme Q3 सीरीज का लॉन्च रियलमी ने Weibo पर अनाउंस किया है। वहीं इसके मॉडल्स के बारे में अभी तक कंपनी ने किसी तरह की अपडेट नहीं दी है। कंपनी के एक एक्सिक्यूटिव ने बताया कि इस सीरीज में स्मार्टफोन का कलर ऑप्शन फ्लोरोसेन्ट भी होगा जिससे फोन अंधेरे में जुगनू की तरह चमकेगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस रंग से फोन को फ्यूचरिस्टकि लुक दिया जा सके और यूजर स्वयं को प्रकृति के नजदीक महसूस कर पाएं।

TENAA लिस्टिंग को टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा विबो और मुकुल शर्मा द्वारा ट्विटर पर देखा गया। इसमें बताया गया है कि कथित तौर पर Realme Q3 Pro का मॉडल नम्बर RMX2205 होगा। इसमें 6.43 का डिस्पले होगा। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम होगा जिसमें 4,400mAh की बैटरी हो सकती है। यह Android 11 के साथ आ सकता है। इसकी डायमेन्शन 158.5x73.3x8.4mm बतायी गयी है। लिस्टिंग में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

वहीं MySmartPrice द्वारा Realme Q3 Pro की Geekbench लिस्टिंग भी देखी गयी। इस लिस्टिंग में भी स्मार्टफोन का वही मॉडल नम्बर (RMX2205) बताया गया है जो कि TENAA लिस्टिंग में बताया गया है। ऐसी खबरें हैं कि रियलमी का यह स्मार्टफोन सिंगलकोर और मल्टीकोर टेस्ट में क्रमश: 856 और 3,538 प्वॉइंट्स स्कोर कर पाया है। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में ARM MT6891Z है जो कि MediaTek Dimensity 1100 SoC का ही कोड नाम है। इसके अलावा कहा गया है कि स्मार्टफोन में 8GB रैम हो सकती है और यह Android 11OS के साथ आयेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »