Realme Q2 सीरीज़ का टीज़र आया सामने, लेदर फिनिश होगा इसमें

Realme Q2 स्मार्टफोन सीरीज़ लैदर फिनिश और ट्रेंडी डिज़ाइन के साथ आने वाली है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने टीज़ करते हुए आगामी सीरीज़ की जानकारी दी, जो कि जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Realme Q2 सीरीज़ का टीज़र आया सामने, लेदर फिनिश होगा इसमें

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने टीज़

ख़ास बातें
  • Realme Q2 में मिलेगा लैदर फिनिश
  • Realme Q2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • Realme Q2 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है
विज्ञापन
Realme Q2 स्मार्टफोन सीरीज़ लैदर फिनिश और ट्रेंडी डिज़ाइन के साथ आने वाली है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने टीज़ करते हुए आगामी सीरीज़ की जानकारी दी, जो कि जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Chase ने रियलमी क्यू2 स्मार्टफोन्स की तस्वीरें भी साझा की है, जहां लैदर फिनिश के साथ फोन का लाइट ग्रे कलर दिखा है। इसी के साथ टिप्सटर ने रियलमी क्यू2 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक कर दिए हैं। लीक के अनुसार, फोन की तस्वीर में से एक फोन Realme Q होगा और दूसरा Realme Q2 Pro होगा।

Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Realme Q2 की जानकारी टीज़ की है। एग्जिक्यूटिव ने कहा है कि Realme आगामी रिलीज़ में हाई-एंड प्लेन लैदर क्राफ्टमैनशिप अप्लाई करेगा। दिखे फोन पर कंपनी का “Dare to Leap” लोगो प्रिंट देखा जा सकता है। रियलमी क्यू2 सीरीज़ को चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme Q2 specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, रियलमी क्यू2 स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। कथित रूप से यह फोन 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, हालांकि चिपसेट का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी मौजूद होगी। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की बैटरी, 5000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।
 

Realme Q2 Pro specifications (expected)

रियलमी क्यू2 प्रो फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद होगी। लीक के अनुसार, इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। इस फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »