Realme Q सीरीज़ का स्मार्टफोन कथित रूप से TENAA पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

लिस्टिंग के अनुसार, RMX2117 मॉडल नंबर स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme Q सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं 5जी फोन
  • फोन में दिए जा सकते हैं तीन स्टोरेज और रैम विकल्प
  • कथित रियलमी क्यू सीरीज़ फोन का मॉडल नंबर RMX2117 है

फोन में मिल सकते हैं ब्लैक, ब्लू, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन

Realme Q सीरीज़ में नया स्मार्टफोन शामिल किया जा सकता है और वो फोन कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसके जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। यह रियलमी फोन मॉडल नंबर RMX2117 के साथ रेगुलेट्री वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है और अटकले लगाई जा रही है कि यह फोन कंपनी की Q सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, जिसमें पहले से ही एक स्मार्टफोन शामिल है। TENAA  लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। लिस्टिंग से यह भी इशारा मिला है कि यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। हालांकि, इस फोन के बारे में और स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल Realme ने किसी तरह का आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, RMX2117 मॉडल नंबर स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। कथित रूप से Realme Q सीरीज़ के इस स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी।
Advertisement

रियलमी क्यू सीरीज़ का यह फोन चीन में तीन रैम विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है, जो होंगे 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी। इसके साथ स्टोरेज में भी तीन कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। लिस्टिंग में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की भी जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, वो हैं ब्लैक, ब्लू, ग्रे और सिल्वर।

इसके अलावा फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Realme RMX2117 स्मार्टफोन में 4,900 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। 162.2 x 75.1 x 9.1mm फोन का भार 194 ग्राम होगा।
Advertisement

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने टीज़ करते हुए नई सीरीज़ आगमन की जानकारी दी थी, जिसमें Q सीरीज़, V सीरीज़ और X सीरीज़ शामिल हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी फोन 5nm फ्लैगशिपक चिपसेट से लैस होंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Q series, Realme RMX2117, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.