32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Realme फोन के बारे में मिली जानकारी

Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा।

32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Realme फोन के बारे में मिली जानकारी

Photo Credit: TEENA

ख़ास बातें
  • 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है Realme स्मार्टफोन
  • Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा
  • 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Realme स्मार्टफोन
विज्ञापन
Realme XT भारत में 13 सितंबर को लॉन्च होगा। इससे पहले एक रियलमी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। फोन का मॉडल नंबर RMX1991 है और इसके ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन रियलमी एक्सटी वाले ही हैं। संभव है कि यह रियलमी एक्सटी का ही एक बदला हुआ अवतार हो जिसे चीनी मार्केट में उतारा जाए। क्योंकि रियलमी एक्सटी को चीन में नहीं लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके रियलमी एक्सटी प्रो के स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

Realme स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

स्मार्टफोन को 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम। टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गईं तस्वीरों से पता चलता है कि यह फोन वाटरड्रॉप नॉच और वर्टिकल पोजीशन में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वॉल्यूम के बटन दायें किनारे पर होंगे। और फोन व्हाइट ग्रेडिएंट पैनल फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

तस्वीरें और ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Realme XT से मेल खाते हैं, सिर्फ प्रोसेसर और फ्रंट कैमरे को छोड़कर। रियलमी एक्सटी में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। संभव है टीना पर लिस्ट किया गया हैंडसेट रियलमी एक्सटी प्रो हो जिसके बारे में पहले खबर आई थी। या फिर यह रियलमी एक्सटी का ही कोई वेरिएंट हो जिसे चीन में लाने की तैयारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme XT, Realme XT Pro, Realme RMX1991, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »