Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स

Realme P4R 5G भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2026 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4R 5G में 8000mAh Titan Battery दी गई है
  • फोन में 144Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलता है
  • लॉन्च ऑफर के बाद कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

Realme P4R 5G की भारत में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जो फुल चार्ज पर 3 दिन तक चल सकता है। साथ ही इसमें IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।

Realme P4R 5G की बिक्री 17 जून 2026 से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी। फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये हो जाती है।

Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है। कंपनी के मुताबिक यह फुल चार्ज पर करीब 3 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसके बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm और वजन 224 ग्राम रखा गया है। बैटरी को 1600 चार्जिंग साइकिल्स और 7 साल तक 80 फीसदी से ज्यादा हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Bypass Charging फीचर भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान हीट कम करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह BGMI और Free Fire जैसे गेम्स में लंबे समय तक 60fps का स्टेबल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। डिवाइस में One Tap Cooling, AI Night Charging Mode और AI Cold Charging Mode जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसमें F1.8 अपर्चर मिलता है। फोन में Motion Photo, AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। वहीं प्रोडक्टिविटी के लिए Text Scanner, AI Assistant for Notes और Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है। सुरक्षा के लिए AI Anti-Theft और Google Remotely Lock जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Realme UI 7.0 मिलता है। कंपनी ने इसमें 5300mm² VC Cooling System भी दिया है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन ArmorShell Tough Build, IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.