Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन

Realme P4 Lite 5G को कंपनी ने भारत में टीज किया है। टीजर से फोन के डिजाइन की झलक मिली है और इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G भारत में जल्द लॉन्च होने के संकेत
  • कंपनी ने नए P सीरीज 5G फोन का टीजर जारी किया
  • फोन 15 हजार रुपये से कम सेगमेंट में आ सकता है

Realme P4 Lite 4G (ऊपर फोटो में) को हाल ही में किया गया था लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही भारत में अपनी P सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने Realme P4 Lite 5G को टीज किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि नया 5G फोन जल्द बाजार में आ सकता है। इससे पहले Realme ने भारत में Realme P4 Lite 4G को लॉन्च किया था, जो एंट्री लेवल सेगमेंट में पेश किया गया था। नए टीजर से फिलहाल फोन के डिजाइन की कुछ झलक सामने आई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है।

ऑनलाइन सामने आए टीजर के मुताबिक Realme P4 Lite 5G में रियर साइड पर मल्टी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन कंपनी के हाल के कुछ स्मार्टफोन्स जैसा दिखाई देता है। हालांकि टीजर में कैमरा सेंसर, प्रोसेसर या डिस्प्ले से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल कंपनी ने सिर्फ इतना संकेत दिया है कि P सीरीज में एक नया 5G स्मार्टफोन आने वाला है।

Realme P4 Lite 5G को हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G के 5G वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने Realme P4 Lite 4G को भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी।

Flipkart पर लाइव हो चुकी माइक्रोसाइट का स्क्रीनग्रैब
Photo Credit: Flipkart

Realme P4 Lite (4G) में कंपनी ने 6300mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटी के दौरान लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा फोन में डायनामिक RAM एक्सपेंशन फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर सिस्टम वर्चुअल RAM का इस्तेमाल कर सकता है।

Advertisement

डिवाइस में IP54 रेटिंग भी मिलती है, जिससे इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है। हालांकि इस फोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं दी गई थी, जिसकी वजह से सीरीज में एक 5G वर्जन आने की संभावना पहले से जताई जा रही थी।

अब Realme द्वारा नया टीजर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Realme P4 Lite 5G से जुड़े फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर सकती है। अगर कंपनी पहले जैसी प्राइसिंग स्ट्रेटेजी अपनाती है, तो यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.