Realme P3 Pro 5G का डिजाइन आया सामने, मिलेगा ऐसा कैमरा, जानें

Realme कथित तौर पर Realme P3 Pro 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Pro 5G के डिजाइन का खुलासा हो गया है।
  • Realme P3 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल शूटर है।
  • Realme P3 Pro 5G में OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Realme P3 Pro 5G में OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: X/@stufflistings

Realme कथित तौर पर Realme P3 Pro 5G पर काम कर रहा है। अब आगामी P3 Pro 5G के डिजाइन का खुलासा हो गया है। लीक हुई फोटो से इस फोन के रियर कैमरा डिजाइन का पता चला है। Realme द्वारा आधिकारिक तौर पर फोन के भारतीय लॉन्च की घोषणा के बाद टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक्स पर फोन के डिजाइन का खुलासा करते हुए एक फोटो शेयर की है। यहां हम आपको Realme P3 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P3 Pro 5G का डिजाइन


लीक हुई फोटो में फोन एक प्रोटेक्टिव केस के अंदर नजर गया है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल साफ तौर पर नजर आ रहा है। इसमें एक सर्कुलर ग्लास एलिमेंट के अंदर मौजूद एक ड्यूल कैमरा सेटअप है। सर्कुलर एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे सर्कल के टॉप पर ट्रायंगुलर डिजाइन में हैं। फोटो से कुछ कैमरा स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है, जिसमें प्राइमरी सेंसर एक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, f/1.8 अपर्चर और 24 मिमी फोकल लंबाई के साथ 50 मेगापिक्सल शूटर है। इसके अलावा फोटो में फोन ब्लू कलर का नजर आ रहा है। P3 Pro 5G के कैमरा सेटअप का डिजाइन अब साफ हो गया है, लेकिन अन्य चीजें अभी भी सामने नहीं आई हैं। अफवाह है कि यह Realme 14 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन है। 


Advertisement
Realme P3 Pro 5G Specifications


Realme P3 Pro 5G में रेजॉल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल के साथ 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 1B कलर्स और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो लगभग 90.9% है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी (4nm) चिपसेट से लैस हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, एनएफसी और यूएसबी-सी 2.0 शामिल हो सकते हैं। फोन 6000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.