Realme P1 5G, Realme P1 Pro 5G फोन 5000mAh बैटरी, 16MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme P1 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme P1 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • Realme P1 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।
  • Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Realme P1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में Realme P1 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G शामिल हैं। Realme P1 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 है और P1 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये मॉडल Realme Pad 2 वाई-फाई वेरिएंट और Realme Buds T110 के साथ लॉन्च किए गए। यहां हम आपको Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P1 5G, Realme P1 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता


Realme P1 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन पीकॉक ग्रीन और फीनिक्स रेड कलर में उपलब्ध है। इस फोन की अर्ली बर्ड सेल 15 अप्रैल को शाम 6 बजे शुरू होगी और रात 8 बजे तक चलेगी। पहली बिक्री 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST पर शुरू होगी।

Realme P1 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह मॉडल पैरट ब्लू और फीनिक्स रेड शेड्स में उपलब्ध है। रेड लिमिटेड सेल 22 अप्रैल को शाम 6 बजे IST से रात 8 बजे तक शुरू होगी, जहां 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST पर पहली सेल शुरू होने से पहले इस फोन को खरीदा जा सकता है। Realme P1 5G सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के साथ Realme Buds T110 और Realme Pad 2 वाई-फाई वर्जन, भारत में Flipkart और Realme India वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


Advertisement
Realme P1 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Realme P1 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। पैनल रेनवॉटर टच फीचर का भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स गीले हाथों या बारिश में भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। Realme P1 5G में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आता है। कंपनी दावा करती है कि फोन में दो एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P1 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ भी आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। 


Advertisement
Realme P1 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Realme P1 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस, 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट है। यह रेनवॉटर टच फीचर से लैस है। इसमें धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC है। यह 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Realme P1 Pro 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसमें लाइट फ्यूजन, अल्ट्रा एचडीआर और नाइट आई फीचर्स आते हैं। Realme P1 Pro 5G में Realme P1 5G मॉडल के समान ओएस, बैटरी, चार्जिंग और फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance at this price point
  • Good AMOLED screen
  • Optimised software
  • Reliable battery life
  • IP54 rating
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preloaded bloatware (can be uninstalled)
  • System notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.