Realme के अगले मिड रेंज स्मार्टफोन में मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

एक लीक के अनुसार, Realme के आगामी Realme GT Neo-सीरीज स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8GB या 12GB RAM आ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Realme कथित तौर पर Realme GT Neo-सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है।
  • आगामी Realme GT Neo-सीरीज फोन के बेस मॉडल में 8GB या 12GB RAM मिल सकती है
  • Realme के आगामी मिड रेंज स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Realme GT Neo 5 SE में 16 जीबी तक रैम दी गई है।

Photo Credit: @yabhishekhd

Realme कथित तौर पर Realme GT Neo-सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग और ज्यादा स्टोरेज के साथ कई दमदार फीचर्स प्रदान कर रही हैं। हाल ही में एक लीक के अनुसार, Realme के आगामी Realme GT Neo-सीरीज स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8GB या 12GB RAM आ सकती है। यह रिपोर्ट चीन में Realme GT Neo 5 SE के लॉन्च के बाद आई है, जिसमें 16GB RAM + 1TB स्टोरेज दी गई है। आइए रियलमी के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

हाल ही में डिजिटल चैट स्टेशन की एक लीक के अनुसार, Realme के आगामी Realme GT Neo-सीरीज स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 8GB या 12GB RAM आ सकती है और 16GB नए स्टैंडर्ड के तौर पर पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन में इस्तेमाल की जाने वाली स्टोरेज और रैम आज मार्केट में मौजूद सबसे एडवांस तो नहीं हैं। हालांकि, इसकी वजह से अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी इसी नियम को फॉलो कर सकती हैं, जिसके चलते हाइपर-प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस वाले फोन्स की कीमतों में गिरावट आ सकती है। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि Realme के आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। जबकि पहले, 100W चार्जिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही मिलती थी। मगर रियलमी के GT Neo 5 SE जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन अब इस टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकते हैं। मौजूदा Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन में ये सभी चीजें मौजूद हैं, जिसकी चीन में कीमत लगभग 31,161 रुपये है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां जल्द ही मिड रेंज कैटेगरी के स्मार्टफोन में हायर एंड स्पेसिफिकेशंस पेश कर सकती हैं। हाई एंड कंपोनेंट्स की घटती लागत स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए टॉप कैटेगरी के फीचर्स के साथ मिड रेंज फोन का प्रोडक्शन आसाना बना देगी। मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस की शुरुआत यूजर्स के लिए अच्छी है। इससे उन्हें बिना अधिक लागत चुकाए ही बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। जैसे-जैसे अधिक मिड रेंज कैटेगरी के स्मार्टफोन्स में प्रीमियम फीचर्स पेश किए जाते हैं तो इससे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेंगी।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.