Realme Neo7 में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी, लॉन्च से पहले यहां जानें सबकुछ

Realme ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Realme Neo7 स्मार्टफोन 11 दिसंबर को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo7 में 7000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी आएगी।
  • Realme Neo7 फोन 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।
  • Realme Neo7 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Realme GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि Realme Neo7 स्मार्टफोन 11 दिसंबर को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च की तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन के बारे में अभी तक काफी कुछ पता चल चुका है। Realme ने हाल ही में पुष्टि की है कि Neo7 में 7000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी आएगी जो कि आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलती है। आइए Realme Neo7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Neo7 Expected Price


कीमत की बात की जाए तो Realme Neo7 की शुरुआती कीमत लगभग 2499 येन (लगभग 29,100 रुपये) होने की उम्मीद है, जिससे यह मिड रेंज कैटेगरी में कड़ी टक्कर देगा।


Realme Neo7 में मिलेगी बड़ी बैटरी


Realme ने टाइटन बैटरी तैयार करने के लिए निंगडे न्यू एनर्जी (CATL) के साथ साझेदारी में काम किया है और Si/C बैटरी टेक्नोलॉजी का ऑप्शन चुना है, जो हाई एनर्जी डेंसिटी प्रदान करती है और हाई कैपेसिटी के बावजूद बैटरी को लाइट रखती है। यह साझेदारी दमदार परफॉर्मेंस देने के बैटरी को बेहतर बनाती है।


Realme Neo7 Specifications

Realme ने हाल ही में पुष्टि की है कि Neo7 में 7000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी आएगी। पिछली अफवाहों के अनुसार, फोन 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जिससे बड़ी बैटरी तेजी से चार्ज हो सकेगी। फोन में एक बड़ी 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करेगी। आगामी फोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9300+ प्रोसेसर मिलेगा जो कि पहले से ही 2.4 मिलियन प्वाइंट के रनिंग स्कोर के साथ दमदार परफॉर्मेंस दिखा चुका है, जिसका खुलासा लीकर डिजिटल चैट स्टेशन ने किया। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.