Realme Neo 8 में मिलेगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, कल होगा लॉन्च 

इस स्मार्टफोन में Samsung M14 OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 20:30 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा
  • Realme Neo 8 में 8,000 mAh की बैटरी होगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme के Realme Neo 8 को कल (22 जनवरी) को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा। Realme Neo 8 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह Realme Neo 7 की जगह लेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में चीन में Oppo के कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में चार वेरिएंट - 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB होंगे। Realme Neo 8 के 12 GB+ 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,599 (लगभग 34,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,099 (लगभग 40,800 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,399 (लगभग 44,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 3,899 (लगभग 51,300 रुपये) का हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Samsung M14 OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Realme Neo 8 में स्क्रैच रेजिस्टेंस के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास होगा। इस स्मार्टफोन में गेमिंग और मल्टीमीडिया को बेहतर बनाने के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर और सुपर-लीनियर स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। 

Realme Neo 8 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 120x जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। भारत में Realme P4 Power 5G को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 10,001 mAh Titan बैटरी होगी। कंपनी ने बताया है कि इसकी बैटरी को लगभग 86 प्रतिशत तक बरकरार रखने के साथ दो घंटे तक की गेमिंग की जा सकेगी। यह सिंगल चार्ज में 32.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगीRealme P4 Power 5G में 4D Curve+ डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.